By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Chardham Yatra 2025 : चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इन चालकों को देना होगा हिल एंडोर्समेंट टेस्ट…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Chardham Yatra 2025 : चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इन चालकों को देना होगा हिल एंडोर्समेंट टेस्ट…
Uttarakhand

Chardham Yatra 2025 : चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इन चालकों को देना होगा हिल एंडोर्समेंट टेस्ट…

News Desk
Last updated: April 12, 2025 6:14 pm
News Desk Published April 12, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. यात्रा रूटों पर किसी भी प्रकार की असुविधा और दुर्घटनाओं के खतरे को टालने के लिए 13 या इससे अधिक यात्री क्षमता के व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है.

दूसरे राज्यों के ऐसे वाहनों को 15 दिन के लिए ही ग्रीन कार्ड मिलेगा जबकि उत्तराखण्ड के वाहनों के लिए पूरी यात्रा अवधि के लिए यह कार्ड मान्य होगा. शुक्रवार से ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू भी कर दिया गया है. अभी तक 15 वाहनों के आवेदन आ चुके हैं. ऋषिकेश के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रावत सिंह कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार परिवहन विभाग चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) में सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की तैयारियों में जुटा है.

इसी उद्देश्य से ग्रीन कार्ड की व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया गया है. चालक को पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाने में दक्ष होना चाहिए. सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों को विभाग के तकनीकी अधिकारी की निरीक्षण रिपोर्ट के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जा रहा है. चालक के पास वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र, परमिट से संबंधित सभी दस्तावेज होने अनिवार्य है.

चार धाम यात्रा पर आने वाले कमर्शियल वाहन चालकों (Commercial Vehicle) के लिए अब हिल एंडोर्समेंट अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए चालक को ऑनलाइन आवेदन कर टेस्ट देना होगा. ऑनलाइन टेस्ट फॉर्म मिलने पर उसे संभागीय परिवहन और सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा. इसके बाद आवेदक की पर्वतीय रूट पर ड्राइविंग में दक्षता की परीक्षा होगी. जो परीक्षा में पास होगा, उनके लाइसेंस में हिल एंडोर्समेंट कर दिया जाएगा.

दुर्घटना से बचाव के लिए यात्रा मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक व्यावसायिक वाहनों के चलने पर पूरी तरह रोक रहेगी. चालक जूते या ट्रेकिंग शूज पहनकर ही वाहन चलाएं. वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से होना चाहिए. वाहन के पृष्ठ भाग में त्रिकोणीय रेडियम बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। वाहन सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें.

You Might Also Like

ऑपरेशन क्रैकडाउन: फर्जी दस्तावेजों पर रह रहीं 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

जिले में स्वास्थ्य ढांचा सशक्त, दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंची सुविधाएं

हरिद्वार-ऋषिकेश में बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन का केंद्र बनाने की दिशा में सरकार सक्रिय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

महाराष्ट्र में महिलाओं से लेकर युवाओं के लिए योजनाओं की शुरुआत, पीएम मित्र पार्क की नींव भी रखी

News Desk News Desk September 20, 2024
IPL 2025: फाइनल में पंजाब ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला
लेबनान-गाजा में बम बरसा रहा इजराइल, हालात बहुत ज्यादा खराब
जलता अमेरिकी झंडा और मुसलमान; डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी पोस्ट कर दी कि मचा बवाल…
जींदः बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के प्रथम चरण में सहयोग देने वाले हुए सम्मानित

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?