By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Chardham Yatra 2025 : स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार, यात्रा मार्ग पर होगी डॉक्टरों की तैनाती, श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतरीन इलाज,एम्बुलेंस और स्थायी स्वास्थ्य केंद्रों की भी होगी व्यवस्था….
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Chardham Yatra 2025 : स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार, यात्रा मार्ग पर होगी डॉक्टरों की तैनाती, श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतरीन इलाज,एम्बुलेंस और स्थायी स्वास्थ्य केंद्रों की भी होगी व्यवस्था….
Uttarakhand

Chardham Yatra 2025 : स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार, यात्रा मार्ग पर होगी डॉक्टरों की तैनाती, श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतरीन इलाज,एम्बुलेंस और स्थायी स्वास्थ्य केंद्रों की भी होगी व्यवस्था….

News Desk
Last updated: March 18, 2025 11:54 pm
News Desk Published March 18, 2025
Share
SHARE

उत्तराखण्ड: उत्तराखण्ड सरकार चारधाम यात्रा 2025 के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की हैं.

इस बार चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व विस्तार किया जा रहा है. स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इस बार श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ धाम में दो नए अस्पताल खोले जा रहे हैं. श्री केदारनाथ में 17 बेड और श्री बद्रीनाथ में 45 बेड के अस्पताल स्थापित किए जाएंगे, जो तीर्थयात्रियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे. इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके.

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इस साल यात्रा मार्ग में 20 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) और 31 स्वास्थ्य जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो तीर्थयात्रियों की उच्च ऊंचाई से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करेंगे. देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जैसे ट्रांजिट जिलों में 37 स्थायी स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ किया गया है और नई स्क्रीनिंग इकाइयों की स्थापना की योजना बनाई गई है.

स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्ग पर 154 एम्बुलेंस तैनात करने का निर्णय लिया है, जिनमें 17 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस शामिल हैं. इसके अलावा, एम्स ऋषिकेश द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस और टिहरी झील में बोट एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी, ताकि आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सक.

पिछले वर्ष 34,000 से ज्यादा मेडिकल आपातकालीन मामले सामने आए थे, जिसमें 1,011 मरीजों को एम्बुलेंस द्वारा और 90 मरीजों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया था. स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि इस साल स्वास्थ्य मित्रों (फर्स्ट मेडिकल रिस्पॉन्डर) की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके.

स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकी रूप से उन्नत किया जा रहा है. इस वर्ष ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल को अपग्रेड किया जाएगा. इसके अलावा, प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग डिवाइस के माध्यम से तीर्थयात्रियों की 28 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मापदंडों की तुरंत जांच की जाएगी. स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि पिछले वर्ष लाखों श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की थी.

उच्च ऊंचाई से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण महज कुछ श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबधी दिक्कतें हुईं. इस बार स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार किया गया है. इसके लिए केंद्र सरकार से धनराशि स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहन के रूप में मंजूर की गई है और गुप्तकाशी में 50 बेड के अस्पताल के लिए बजट स्वीकृत किया गया है.

इस बार तीर्थयात्रियों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य घोषणा को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि यात्रा से पहले ही हाई-रिस्क तीर्थयात्रियों की पहचान की जा सके. इसके अलावा, आपातकालीन कॉल सेंटर को और मजबूत किया जाएगा और यात्रा मार्ग पर होटल, धर्मशाला, खच्चर चालकों और अन्य स्थानीय सेवाओं से जुड़े लोगों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: जांच आयोग ने CM धामी को सौंपी पेपर लीक मामले की अंतरिम रिपोर्ट, मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार परीक्षण कर करेगी सख्त कार्रवाई…..

News Desk News Desk October 11, 2025
यूएस में डोनाल्ड ट्रंप से क्यों नहीं मिले पीएम मोदी? राजनीतिक बहस से दूरी या कोई और वजह…
Uttarakhand News- आपदा में भी धामी सरकार सतर्कः आधी रात को टूटी सड़कों के बीच गर्भवती तक पहुँची मेडिकल टीम, कराई सुरक्षित डिलीवरी…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रतिनिधि देशों के प्रमुखों ने खिंचवाई ग्रुप फोटो, मंच पर साथ दिखे मोदी-जिनपिंग-पुतिन
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का बड़ा एक्शन: भवनों पर नेमप्लेट लगाने का ठेका रद्द, दोषियों पर होगी कार्रवाई…..

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?