By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने पुगराऊं महोत्सव का वर्चुअली शुभारंभ किया: सहायता राशि की घोषणा की, कहा- समृद्ध लोक संस्कृति और खेल-कूद को आगे बढ़ाने का माध्यम…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > मुख्यमंत्री धामी ने पुगराऊं महोत्सव का वर्चुअली शुभारंभ किया: सहायता राशि की घोषणा की, कहा- समृद्ध लोक संस्कृति और खेल-कूद को आगे बढ़ाने का माध्यम…
Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने पुगराऊं महोत्सव का वर्चुअली शुभारंभ किया: सहायता राशि की घोषणा की, कहा- समृद्ध लोक संस्कृति और खेल-कूद को आगे बढ़ाने का माध्यम…

News Desk
Last updated: March 28, 2025 4:34 pm
News Desk Published March 28, 2025
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से पुंगराऊंघाटी महोत्सव समिति पाँखु, पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित आदिशक्ति मां कोकिला कोटगाडी भगवती के पावन आशीर्वाद से पहले तीन दिवसीय पुगराऊं महोत्सव का वर्चुअली शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, खेल-कूद, शैक्षिक विकास और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है।

Contents
पीएम के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्यप्राचीन मंदिरों को संवारने का काम जोरों परमहिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

इस ऐतिहासिक पहल से हमारी सांस्कृतिक जड़ों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं बल्कि ये हमारी परंपराओं को जीवत रखते हैं, तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं, साथ ही इससे स्थानीय कला व संस्कृति को नई पहचान भी मिलती है।

सीएम धामी ने कहा कि शासकीय व्यस्तताओं के कारण वे स्वयं इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो पाएं, लेकिन उनका मन आप सभी के साथ है। शीघ्र ही वे माला कोटगाडी भगवती की पूजा अर्चना हेतु आयेंगे। मुख्यमंत्री ने थल-धरमघर-पांखू मोटर मार्ग के निर्माण तथा बंद आई. टी.आई. को पुनः संचालन का आश्वासन देते हुए महोत्सव के सफल आयोजन के लिए ₹5 लाख की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य केवल शहरों का विकास नहीं, बल्कि गांवों को भी सशक्त बनाना है।

पीएम के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य

सीएम धामी ने बताया कि इस दिशा में राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य भी हुए हैं। हमारी सरकार वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अमृत मिशन जैसी योजनाओं से गांवों को आत्मनिर्भर बना रही है। डिजिटल इंडिया के तहत सुदूर गाँवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी लाई जा रही है, ताकि युवा ऑनलाइन शिक्षा और स्टार्टअप क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पहली बार पर्यटन को ग्रीन इकोनॉमी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। होम स्टे योजना और जैविक उत्पादों का बढ़ावा इस दिशा में अहम कदम है। इसका सबसे बड़ा लाभ हमारी माताओं-बहनों को मिलने वाला है। इससे अब पहाड़ की बेटियां सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि पर्यटन उद्यमी बनकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

प्राचीन मंदिरों को संवारने का काम जोरों पर

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी सशक्त बना रही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मण्डल के प्राचीन मंदिरों को संवारने का काम जोरों पर है। माँ कोटगाड़ी मन्दिर को भी इस मिशन के तहत द्वितीय चरण में विकसित किया जायेगा। जब श्रद्धालु हमारे पौराणिक मंदिरों में आएंगे, तो गांवों में आस्था के साथ-साथ रोजगार भी आएगा। छोटे-छोटे व्यापार, स्थानीय उत्पाद, और धार्मिक पर्यटन से पहाड़ के हर घर को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। लखपति दीदी योजना के तहत हर गाँव की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज हमारे पहाड़ों की महिलाएं हर्बल खेती, जैविक उत्पाद, बागवानी, और लोक कला के माध्यम से अपनी पहचान बना रही हैं। सरकार द्वारा भी वोकल फॉर लोकल के तहत ‘एक जनपद दो उत्पाद योजना’ से स्थानीय लोगों हेतु स्वरोजगार के अवसर पैदा किये जा रहे हैं।

You Might Also Like

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित

कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

चारधाम यात्रा से पहले मांग-आपूर्ति संतुलन, कालाबाजारी पर सख्ती और ग्रीन एनर्जी पर जोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

युद्ध विराम को लेकर मिस्र, ईरान और इटली के विदेश मंत्रियों ने की चर्चा

News Desk News Desk January 18, 2025
अंकिता भंडारी हत्याकांडः दूसरे आरोपी सौरभ भास्कर की जमानत याचिका खारिज
Uttarakhand News: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री धामी ने चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं, सेवा और समर्पण की सराहना…
कराची और इस्लामाबाद की सुरक्षा में पाक सेना की भूमिका, शहबाज सरकार की रणनीति
घर वापस न आने पर पति ने की पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, सास को वीडियो बनाकर धमकाया

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?