मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र सहित आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय व हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावितों का दुःख साझा करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से भेंट कर कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावितों की साथ खड़ी है। प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
सीएम ने अधिकारियों को राहत व रेस्टोरेशन कार्यों में तेजी लाने, विद्युत, पेयजल और सड़क संपर्क जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अब तक 12 घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में 45 भवन व 15 गौशालाएं ध्वस्त, 8 पशु मृत व 40 पशु लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।




