By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2024-25 की सराहना की, बताया ऐतिहासिक और सर्वस्पर्शी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2024-25 की सराहना की, बताया ऐतिहासिक और सर्वस्पर्शी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विशेष पैकेज और विकास योजनाओं के लिए धन्यवाद
Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2024-25 की सराहना की, बताया ऐतिहासिक और सर्वस्पर्शी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विशेष पैकेज और विकास योजनाओं के लिए धन्यवाद

Khabar 360 India
Last updated: July 23, 2024 2:47 pm
Khabar 360 India Published July 23, 2024
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विशेष पैकेज और विकास योजनाओं के लिए धन्यवाद
SHARE

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में केंद्र सरकार के आम बजट 2024-25 पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट भारतवासियों की उम्मीदों को पूरा करेगा और देश को नई दिशा और विकास की गति देगा।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक, दूरदर्शी, समावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही बताया। उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड के लिए आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए विशेष सहायता पैकेज की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विशेष पैकेज से प्रदेश में आपदाओं से होने वाली क्षति को कम किया जा सकेगा और विकास की गति बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण की शुरुआत के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया और कहा कि इससे उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने नई कर प्रणाली में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार करने पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलने की बात भी कही।

धामी ने बजट में देशभर में 12 नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की घोषणा का स्वागत किया और बताया कि उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश करार हुए हैं, जिससे इंडस्ट्रियल पार्कों के निर्माण से राज्य को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट गरीब, महिला, युवा और किसानों पर केंद्रित है, जिसमें रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, MSME, और मिडिल क्लास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भूस्खलन और अतिवृष्टि से हुए नुकसान के लिए भी बजट में केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई है।

बजट में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर ऊर्जा को प्रोत्साहित किया गया है, जिससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को ₹10 लाख तक का लोन और स्किल लोन के तहत 7.5 लाख तक का लोन देने की व्यवस्था की गई है। मुख्य फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा भी की गई है।

धामी ने बताया कि पहली नौकरी करने वालों के लिए 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी। शिक्षा लोन के तहत जिन छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा, जिसमें 3 प्रतिशत तक का ब्याज सरकार देगी। इसके लिए ई-वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह बजट राज्य और देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

TAGGED:#PMGSY#आपदासहायता#केंद्रसरकार#निर्मलासीतारमण#पुष्करधामी#प्रधानमंत्री#बजट2024#विकासउत्तराखंड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा पर दुनिया की नजरें, जानें क्या रहा अमेरिका का रिएक्शन…

News Desk News Desk August 24, 2024
इस्राइल का बेरूत पर हवाई हमला, आठ मंजिला इमारत ध्वस्त
मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा जल्द होगी शुरू, पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में
Uttarakhand News: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ : राज्य स्तर पर होगा संवाद कार्यक्रम का आयोजन, सेनानियों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित…
रकम चुकाने के बाद भी प्रताड़ना, लोन ऐप के कारण युवक ने दी जान

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?