By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से चीन को होगा नुकसान, भारत पर क्या असर पड़ेगा?…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से चीन को होगा नुकसान, भारत पर क्या असर पड़ेगा?…
National

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से चीन को होगा नुकसान, भारत पर क्या असर पड़ेगा?…

News Desk
Last updated: November 11, 2024 3:08 am
News Desk Published November 11, 2024
Share
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में दूसरी पारी का आगाज आगामी 13 नवंबर को सत्ता हस्तांतरण के बाद शुरू हो जाएगा।

Contents
चीन को नुकसान, भारत को फायदाजलवायु नीति पर क्या असरकमला हैरिस पर धमाकेदार जीत

ट्रंप की नई पारी में अमेरिका और भारत के बीच संबंध और सुधरेंगे या खराब होंगे, इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

मूडीज की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क में सत्ता के बदलाव से भारत की अर्थव्यवस्था को काफी लाभ हो सकता है। रेटिंग एजेंसी का यह भी मानना है कि ट्रंप का आना अमेरिका-चीन के बीच तनाव और बढ़ा सकता है।

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद चीन से व्यापार और निवेश प्रवाह दूर हो सकता है लेकिन भारत और आसियान देशों को इस बदलाव का फायदा हो सकता है।

मूडीज रेटिंग्स ने एक टिप्पणी में कहा कि ट्रंप के अगला राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अमेरिका की मौजूदा नीतियों में बदलाव आने की उम्मीद है।

ट्रंप प्रशासन में बड़े राजकोषीय घाटे, संरक्षणवादी व्यापारिक कदमों, जलवायु-उपायों में गतिरोध, आव्रजन पर सख्त रुख और नियमों में ढील देने की उम्मीद है।

अपने चुनावी अभियान के दौरान, ट्रंप ने 2017 के कर कटौती और रोजगार अधिनियम को स्थायी बनाकर, कॉर्पोरेट कर दरों में कटौती करके और आयकर में राहत प्रदान करके कर सुधार को आगे बढ़ाने के अपने इरादे का संकेत दिया था।

मूडीज के मुताबिक, ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति बनने पर अधिक आक्रामक आव्रजन नीतियों को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि इस सख्ती से कृषि, खुदरा, आतिथ्य, निर्माण और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में श्रमिकों की कमी हो सकती है।

चीन को नुकसान, भारत को फायदा

मूडीज ने ट्रंप की विदेश नीति के बारे में कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यापार और निवेश प्रवाह चीन से दूर जा सकता है क्योंकि अमेरिका रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश को सख्त कर रहा है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘अमेरिकी नीति में इस बदलाव से भारत और आसियान देशों को लाभ हो सकता है। अमेरिका-चीन के बीच निरंतर ध्रुवीकरण से क्षेत्र में भू-राजनीतिक विभाजन बढ़ने का भी खतरा है जो सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति में खलल डाल सकता है।’’

जलवायु नीति पर क्या असर

जलवायु नीति के संबंध में, इसमें बदलाव की उम्मीद है, क्योंकि ट्रंप “अमेरिकी ऊर्जा प्रभुत्व” के बैनर तले जीवाश्म ईंधन उत्पादन में वृद्धि की वकालत कर रहे हैं। इसमें कहा गया है, “ट्रंप प्रशासन संभवतः पेरिस समझौते से फिर से हट सकता है और 2050 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को शून्य करने की प्रतिबद्धताओं को पलट देगा।”

कमला हैरिस पर धमाकेदार जीत

अमेरिकी समाचार चैनलों के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव में एरिजोना की जीत से नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इलेक्टोरल वोटों की संख्या 312 हो गई है, जो बहुमत के जादुई आंकड़े के लिए आवश्यक 270 से कहीं अधिक है।

वहीं, डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 226 वोटों के साथ काफी पीछे रह गईं।

The post अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से चीन को होगा नुकसान, भारत पर क्या असर पड़ेगा?… appeared first on .

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह…..ये 15 पोषक तत्व शरीर के लिए जरुरी

News Desk News Desk September 4, 2024
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की, जिलाधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर सक्रिय रहने के दिए निर्देश…
पेजर ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा: ईरानी कंपनी ने हिज़बुल्लाह के लिए खरीदा था विस्फोटक सामग्री…
Book of Dead: Emozioni Veloci con Slot da Portare Ovunque
हसन नसरल्लाह के खून का बदला; आगे क्या करेंगे हिजबुल्लाह और ईरान, कितना तैयार इजरायल…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?