By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: सिर चढ़कर बोल रहा रूस पर चीन का असर, पुतिन बोले- मेरे बच्चे भी बोलते हैं चाइनीज…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > सिर चढ़कर बोल रहा रूस पर चीन का असर, पुतिन बोले- मेरे बच्चे भी बोलते हैं चाइनीज…
World News

सिर चढ़कर बोल रहा रूस पर चीन का असर, पुतिन बोले- मेरे बच्चे भी बोलते हैं चाइनीज…

News Desk
Last updated: September 3, 2024 3:06 am
News Desk Published September 3, 2024
Share
SHARE

यूक्रेन के साथ यूद्ध में उलझे रूस पर चीन का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है।

चीनी भाषा मंदारिन को पूरे रूस में सबसे पसंदीदा विदेशी भाषा के रूप में देखा जा रहा है।

लगातार बढ़ती मंदारिन की लोकप्रियता के बीच सोमवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि उनके परिवार के बच्चे एक दम साफ मंदारिन बोलते हैं।

स्कूली बच्चों से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि हमें मंदारिन को सीखना चाहिए लेकिन अंग्रेजी के महत्व को भी समझना चाहिए क्योंकि यह एक अहम भाषा है जो हमें दुनियाभर के ज्ञान को समझने के लिए जरूरी है।

पुतिन ने कहा कि मैं अच्छी तरह से जर्मन बोल सकता हूं समझ सकता हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अंग्रेजी से मुंह मोड़ लूं।

मैंने अंग्रेजी भी सीखी है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी एक महान भाषा है। इसने दुनियाभर के ज्ञान को एकजुट किया है और मानव सभ्यताओं को करीब लाया है, इसके साथ ही इसने मानवता को बहुत कुछ दिया भी है।

इसलिए हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अंग्रेजी सीखने में भी ध्यान दें।  2022 में हुई रूसी जनगणना के मुताबिक रूस में,रूसी,अंग्रेजी, तातार, जर्मन और चेचन भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती हैं, जबकि मंदारिन पहले बहुत कम बोली जाती थी लेकिन हालिया समय में यह काफी तेजी के साथ रूसी घरों में लोकप्रिय हुई है।

अपने परिवार के बारे में बात नहीं करते पुतिन लेकिन बच्चों के सामने सब बोल दिया

रूसी मीडिया के मुताबिक पुतिन अपने परिवार के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। पुतिन और उनकी पत्नी के बीच में 2014 में तलाक हो गया था।

पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूडमिला की दो बेटियां हैं और वह रूसी, अंग्रेजी, जर्मन और फ्रेंच भाषा की अच्छी जानकार हैं। पुतिन के परिवार के बारे में रूसी मीडिया का कहना है कि उनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन राष्ट्रपित के करीब तीन से चार पोते पोतियां हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच लगातार समझौते होते रहे हैं। इसी मई में इन दोनों ने मिलकर एक नए युग का वादा किया था।

दरअसल, इन दोनों ही देशों की अमेरिका के ज्यादा बनती नहीं है ऐसे में दुश्मन का दुश्मन दोस्त वाली फिलॉसफी अपना कर यह दोनों ही देश एक-दूसरे के करीब जाते जा रहे हैं।

चीन की बढ़ती आर्थिक ताकत अमेरिका की आंखों में खटकती है तो रूसी सैन्य शक्ति पश्चिमी देशों को परेशान करती है। यूक्रेन युद्ध के दौरान लगातार चीन रूस की मदद कर रहा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन लगातार गोला-बारूद और हथियारों के जरिए रूस की मदद कर रहा है।

चीन के तरफ रूस की इसी झुकाव की तरफ इशारा करके पश्चिमी देश भारत को लगातार यह कहते हैं कि यदि भारतीय सीमाओं पर कभी चीनी हमला होता है तो रूस भारत की मदद के लिए कभी आगे नहीं आएगा, इसीलिए भारत को रूस का साथ छोड़ खुले तौर पर अमेरिका की नीतियों का समर्थन करते हुए रूस के ऊपर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

इन दोनों देशों के बीच में 2022 में “NO LIMITS” साझेदारी हुई, जिसका मतलब था कि चीन और रूस एक दूसरे की किसी भी हद तक मदद करेंगे। इस साझेदारी के कुछ ही दिनों के बाद पुतिन ने यूक्रेन पर चढ़ाई कर दी थी।

The post सिर चढ़कर बोल रहा रूस पर चीन का असर, पुतिन बोले- मेरे बच्चे भी बोलते हैं चाइनीज… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

धरती के इतिहास का सबसे गर्म दिन, 84 साल बाद टूटा ऐसा रिकॉर्ड; चिंता में वैज्ञानिक…

News Desk News Desk July 25, 2024
राजनाथ सिंह की दो टूक; संकोच नहीं करेंगे, जरूरत पड़ने पर पूरी ताकत से होगा हथियारों का इस्तेमाल …
पूरे देश में बज रहे हैं खतरे के ‘सायरन’…ईरान के सैकड़ों रॉकेट और मिसाइली हमलों से थर्राया इजरायल
Uttarakhand News: PM मोदी ने बदली देश की तस्वीर: CM धामी बोले– भारत में गरीबी 80% घटी, आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में बनी नई पहचान….
हमारे शूरवीरों ने कारगिल में फिर तिरंगा लहराकर देश को गौरवान्वित किया था

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?