By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ‘होशियार’ ट्रंप को पता है समस्या का समाधान कैसे होगा… पश्चिमी दबाव के बीच पुतिन ने यूक्रेन को दी धमकी…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > ‘होशियार’ ट्रंप को पता है समस्या का समाधान कैसे होगा… पश्चिमी दबाव के बीच पुतिन ने यूक्रेन को दी धमकी…
World News

‘होशियार’ ट्रंप को पता है समस्या का समाधान कैसे होगा… पश्चिमी दबाव के बीच पुतिन ने यूक्रेन को दी धमकी…

News Desk
Last updated: November 29, 2024 1:45 pm
News Desk Published November 29, 2024
Share
SHARE

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक “बुद्धिमान व्यक्ति” हैं और उन्हें पता है कि समस्याओं का हल कैसे निकलेगा।

Contents
यूक्रेन को धमकी दीपुतिन के स्वागत के बीच लहराए गए यूक्रेनी झंडे

पुतिन ने ये बातें रूस और यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में कही। दरअसल, ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर कार्यकाल शुरू होने से पहले ही पश्चिम और मॉस्को के बीच तनाव बढ़ गया है। हाल ही में जो बाइडेन ने यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों को रूस के भीतर इस्तेमाल करने की परमिशन दी थी।

पुतिन ने कजाकिस्तान की यात्रा के दौरान ट्रंप के बारे में कहा, “जहां तक ​​मैं फिर से निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के बारे में सोचता हूं तो पाता हूं कि वह वास्तव में एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं। वो पहले से ही काफी अनुभवी हैं। मुझे लगता है कि वह एक समाधान ढूंढ लेंगे। इससे पहले पुतिन ने ट्रंप की तारीफ भी की और कजाकिस्तान में शिखर सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह इस बात से हैरान थे कि अमेरिकी चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक विरोधियों ने ट्रंप पर जानलेवा हमले का प्रयास किया। उनके परिवार और बच्चों की आलोचना की गई।

यूक्रेन को धमकी दी

पुतिन ने यूक्रेन को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि रूस अपने क्षेत्र पर यूक्रेन के हमलों के जवाब में यूक्रेन की राजधानी कीव पर अपनी नई ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल दाग सकता है। रूस के सुप्रीम लीडर ने यूक्रेनी शहर डीनिप्रो के खिलाफ पहली बार प्रायोगिक हथियार का उपयोग करने के एक सप्ताह बाद यह धमकी दी है। उन्होंने कहा, “कीव में अधिकारियों ने आज भी सेंट पीटर्सबर्ग और मॉस्को सहित हमारी महत्वपूर्ण सुविधाओं पर हमले के अपने प्रयास जारी रखे हैं।” पुतिन ने कहा कि हमारे विनाशकारी हथियार में उल्कापिंड जैसी विनाशकारी शक्ति है। हम इतिहास जानते हैं कि कौन सी मिसाइलें कहां गिरी और उनके परिणाम क्या थे। यूक्रेन को रूस पर हमला करने से पहले दो बार सोचने की जरूरत है।

पुतिन के स्वागत के बीच लहराए गए यूक्रेनी झंडे

पुतिन के कजाकिस्तान में स्वागत के दौरान यूक्रेनी झंडे लहराए गए। कजाखस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि की। कहा गया है कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुतिन की अस्ताना यात्रा के दौरान बड़ी एलईडी स्क्रीन पर झंडे लहराए गए थे।

The post ‘होशियार’ ट्रंप को पता है समस्या का समाधान कैसे होगा… पश्चिमी दबाव के बीच पुतिन ने यूक्रेन को दी धमकी… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, खेल मंत्री रेखा-आर्य ने किया बड़ा ऐलान, जानकर खुशी से झूम उठेंगे…

News Desk News Desk April 8, 2025
Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन को नई ताकत: CM धामी ने डालनवाला थाने में 13 आधुनिक लॉन्ग रेंज सायरन का किया लोकार्पण…..
विमान में यात्रियों से भिड़ गई महिला, सहयात्रियों को लात-घूंसे से पीटा
छत्तीसगढ़ सरकार ने शसकीय सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी के लिए किया महत्वपूर्ण सुधार
इंटरनेट से क्या खिलवाड़ कर रही पाकिस्तान सरकार? बहुत धीमी हुई स्पीड, देश छोड़कर भागने लगीं विदेशी कंपनियां…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?