देहरादून। महाराष्ट्र समाज सेवा समिति, देहरादून द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय श्री गणेशोत्सव 2025 का भव्य समापन समारोह कौलागढ़ रोड स्थित ललित पैलेस होटल में सम्पन्न हुआ।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विजय जोगदंडे (IAS) द्वारा समिति की स्मरणिका 2025 का विमोचन किया गया। इसी अवसर पर गणेशोत्सव कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों एवं सहयोगियों को समिति की ओर से स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
समिति के सचिव श्री अनिरुद्ध अजय देशमुख ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और पाँच दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में कार्यकारिणी समिति तथा सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज सेवा समिति की कार्यकारिणी समिति पूर्ण रूप से उपस्थित रही, जिसमें –
अध्यक्ष श्री हरिभाउ मरकळे, उपाध्यक्ष सौ. मीनल गंधे, सचिव श्री अनिरुद्ध अजय देशमुख, सह-सचिव डॉ. समीर पाटिल, कोषाध्यक्ष डॉ. मंदार केतकर, हिशोबतपासनीस श्री संदीप खानवलकर, सदस्य श्रीमती रेवती करंदीकर, श्री अमोल राउत, श्री दीपक किर्दत, श्रीमती नम्रता बोबडे एवं श्रीमती मेघना तत्ववादी शामिल रहे।




