By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी
National

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

News Desk
Last updated: December 28, 2024 11:00 am
News Desk Published December 28, 2024
Share
SHARE

दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। इसी के साथ ठंड भी काफी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश कहीं कम तो कहीं ज्यादा देर रात जारी रही। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ हिस्सों में वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ से मैदान तक हुई वर्षा से गलन भरी ठंड बढ़ गई है
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ से मैदान तक हुई वर्षा से गलन और बढ़ गई है, लेकिन फसलों के लिए अमृत समान है। किसानों को अब फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। सरसों की अगेती फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, किसानों को ध्यान देना होगा कि खेत में पानी जमा न हो। यदि वर्षा लगातार हुई और खेत में पानी जमा रहा तो नुकसान हो सकता है।

दिल्ली में उजवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डा. समरपाल का कहना है कि अभी गेहूं हो या सरसों, सभी में सिंचाई की जरूरत थी। ऐसे में यह बारिश फसलों के लिए अमृत समान है। बताया कि आमतौर पर भूजल या नहरी पानी से की जाने वाली सिंचाई मृदा की ऊपरी परत के जितनी नीचे जाती है, वर्षा का पानी उससे काफी अधिक नीचे तक रिसकर पहुंचता है। इससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक रहती है।

वर्षा के कारण फलियां बनने की प्रक्रिया प्रभावित होंगी
इस वर्षा का असर लंबे समय तक कायम रहेगा। हालांकि सरसों की अगेती फसल के लिए यह अनुकूल नहीं है, क्योंकि सरसों की पौध में फलियां बननी शुरू हो चुकी हैं। यह क्रांतिक अवस्था है। वर्षा के कारण फलियां बनने की प्रक्रिया प्रभावित होंगी।

बागवानी विज्ञानी का कहना है कि वर्षा से बागवानी फसल को फायदा है, लेकिन ध्यान रहे कि पानी एक जगह एकत्र न होने पाए। गोभीवर्गीय सब्जी के लिए वर्षा फायदेमंद है। इसमें फूल गोभी, पत्ता गोभी व ब्रोकली आता है। पालक, धनिया व मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियों के लिए भी वर्षा लाभकारी है। गाजर, मूली व सलगम के लिए यह उतना फायदेमंद नहीं है, लेकिन उनको कोई नुकसान भी नहीं होगा।जम्म-कश्मीर से लेकर मप्र तक वर्षा हुई।

मध्य प्रदेश में जारी रहेगी बारिश
मध्य प्रदेश में मंदसौर, रतलाम, बड़वानी सहित कई जिलों में वर्षा हुई। साथ ही, अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह 8.30 बजे तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ीं। अगले 24 घंटों में बारिश का यह सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ हिस्सों में वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब में दिन भर रुक-रुक कर वर्षा होती रही। पटियाला सहित कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। 31 दिसंबर को कुछ स्थानों पर ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। हरियाणा के हिसार, भिवानी, फतेहाबाद और कैथल जिले में ओलावृष्टि हुई।
 

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान : मुख्यमंत्री धामी ने 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा—आप देवभूमि के आरोग्य प्रहरी…

News Desk News Desk August 18, 2025
Uttarakhand News- उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात: कृषि योजनाओं के लिए ₹3800 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार…
ब्राजील में बड़ा हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन हवा में क्रैश; सभी यात्रियों की मौत…
Uttarakhand News: कम नहीं मिलेगा राशन, गोदामों में लगे इलेक्ट्रिक कांटे: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या…
बांग्लादेश में भारतीय दूतावास को खतरा? बढ़ाई गई सुरक्षा, मुहम्मद यूनुस से मिले राजदूत…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?