By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देशभर में सर्दी का प्रकोप, मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > देशभर में सर्दी का प्रकोप, मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी
National

देशभर में सर्दी का प्रकोप, मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी

News Desk
Last updated: December 30, 2024 11:00 am
News Desk Published December 30, 2024
Share
SHARE

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में रविवार को हिमपात और वर्षा से मामूली राहत मिली, इस बीच सरकारी मशीनरी ने हालात सामान्य बनाने के लिए कार्य तेज कर दिया है।
हालांकि ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलती नहीं दिख रही है। पहाड़ों में हिमपात से शुरू हुई कड़ाके की ठंड का असर अब उत्तर भारत के कई राज्यों में दिख रहा है।

दिल्ली-NCR में आज कैसे रहेगा मौसम?  
दिल्ली में रविवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में तापमान न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में 4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बालसमंद प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। राज्य के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

आज छाए रहेंगे घने कोहरे 
वहीं बात करें आज के मौसम की तो मौसम विभाग ने राजधानी में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी में कई जिलों में आज पड़ेगी कड़ाके की ठंड 
बात करें उत्तर प्रदेश की तो अधिकांश जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सहारनपुर से लेकर गोरखपुर-कानपुर तक कोहरा छाया रहेगा। कई शहरों का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

राजस्थान के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट 
वहीं, राजस्थान के कई जिलों में आज शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, टोंक, नागौर, सीकर, झुंझुनू और अलवर में शीतलहर का येलो अलर्ट है। वहीं, बूंदी, जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, सिरोई, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, कोटा, झालावाड़ और बारां में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उधर पंजाब के कई जिलों में रविवार को भी हल्की वर्षा हुई। राज्य के छह जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ राज्य में कई जिलों में घनी धुंध भी छाई रही। बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार को घने कोहरे की संभावना जताई है।

बंद मार्गों को खोलने की कवायद जारी
कश्मीर घाटी में अभी भी ज्यादातर जिलों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा नवयुग सुरंग पर यातायात बहाल कर दिया गया। मौसम ठीक होने के बाद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान सेवा और बारामुला-बनिहाल रेल सेवा बहाल कर दी गई।

उत्तराखंड में अब भी सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी होने से चमोली में बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे समेत आठ मार्ग अवरुद्ध हैं। पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख राजमार्ग भी दूसरे दिन नहीं खोला जा सका। हिमाचल प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 300 के करीब सड़कें बंद हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के 156 बस रूट बाधित हैं।

पहलगाम सबसे ठंडा, मुख्यमंत्री उमर ने की समीक्षा 
जम्मू-कश्मीर के मौसम विभाग ने 30 व 31 जनवरी को शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। अगले कुछ दिनों में श्रीनगर में तापमान में और गिरावट आ सकती हैं। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री और पहलगाम में माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में 'चिल्ला-ए-कलां' (सर्वाधिक ठंड की अवधि) अगले वर्ष 31 जनवरी को समाप्त होगी। उधर, मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों से बर्फ हटाने, बिजली और पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। जल शक्ति विभाग प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति का तत्काल समाधान करने और पानी के टैंकरों की तैनाती बढ़ाने का निर्देश दिया।

उत्तराखंड में हिमस्खलन की चेतावनी 
राज्य में न्यूनतम तापमान गिरने से जलस्त्रोत जम गए हैं। प्रदेश में लगभग 100 गांव हिमाच्छादित हैं। रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने चमोली में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। इस बीच नैनीताल, रानीखेत, कौसानी, मुनस्यारी, औली, मसूरी, उत्तरकाशी की हर्षिल व सुपीन घाटी से लेकर केदारकांठा तक में घूमने के लिए पर्यटक पहुंचे हैं।

किन्नौर में फंसे 50 पर्यटक, दो की हालत गंभीर 
हिमाचल प्रदेश में रविवार को धूप खिलने से छह जिलों में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में मौसम विभाग ने शीतलहर जारी रहने का अनुमान लगाया है। बीआरओ ने मनाली-केलंग मार्ग पर फोर व्हील ड्राइव वाले वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया है।

उधर, किन्नौर जिले में दो दिन हुए हिमपात के कारण पर्यटन स्थल छितकुल में करीब 50 पर्यटक फंसे हुए हैं। मार्ग बंद होने के कारण वह होटलों व गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से हरियाणा निवासी पर्यटक शुभम भारद्वाज को प्राथमित उपचार के बाद रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

News Desk News Desk November 4, 2024
प्रदेश के इन दो जिलों में लागू होगी आचार संहिता, विधानसभा उपचुनाव की तिथि हुई जारी
 रुस से जंग रुकवाने के लिए सिर्फ बातचीत काफी नहीं :  जेलेंस्की 
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भूस्खलन न्यूनीकरण हेतु राष्ट्रीय संस्थानों के साथ बैठक की
Unlocking secrets How to master the art of playing casino games

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?