By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी
National

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी

News Desk
Last updated: December 13, 2024 2:00 pm
News Desk Published December 13, 2024
Share
SHARE

देशभर में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है, कहीं कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो कहीं भारी बारिश से जीवन पर संकट आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में यूपी समेत दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिलेगा।

वहीं, पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री नामचिवयम ने कहा कि पुडुचेरी और कराईकल में सभी स्कूल और कॉलेज 13 दिसंबर को बंद रहेंगे। वहीं, तमिलनाडु में भी रात से लगातार बारिश हो रही है। चेन्नई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी
भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहने की चेतावनी जारी की है। हालांकि इस दौरान मौसम साफ रहेगा और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ तक सर्द हवा दिन में भी चलेगी। पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान में कोहरा भी दिख सकता है। इससे तापमान गिरेगा। हिमाचल के कई जिलों में हिमपात के कारण सड़कें बंद हो गईं हालांकि प्रशासन ने जल्दी आवाजाही जारी करा दी।

मैदानी इलाकों में पाला पड़ना शुरू
पहाड़ों पर गुरुवार को भी बर्फबारी की लंबी पट्टी कश्मीर से हिमाचल तक देखी गई है। बर्फ की चादर से कई इलाके ढंके हैं। सर्द हवा के असर से गुलमर्ग, श्रीनगर बनिहाल एवं जम्मू समेत कई क्षेत्रों का तापमान माइनस में चल रहा है। दिल्ली के कई क्षेत्र समेत हिसार, अलवर, चुरू, अमृतसर, पंचमढ़ी, करनाल एवं रोहतक में पांच डिग्री से भी कम तापमान है। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ना शुरू हो गया है।

लंबा खिंच सकता है सर्दी का मौसम
अबकी बार ठंड का मौसम कई उतार-चढ़ाव का साक्षी बनने जा रहा है। शुरुआत देर से हुई है तो अंत भी जल्दी नहीं होगा। आम तौर पर 15 जनवरी के बाद से ठंड की विदाई होने लग जाती है। किंतु मौसम विज्ञानियों का मानना है कि मानसून की राह पर चलते हुए लगभग दो हफ्ते की देर से सर्द मौसम की वापसी होगी। मतलब जनवरी के बाद से सर्दी का ढलान शुरू हो सकता है।

पहाड़ों में बर्फबारी जारी रहेगी
मजबूत पश्चिमी विछोभ की कमी के चलते उत्तर भारत में दिसंबर के पहले सप्ताह तक सामान्य से ऊपर तापमान बना हुआ था, लेकिन पहाड़ों में जब मजबूत पश्चिमी विछोभ आया तो दूसरे सप्ताह से सर्दी की शुरुआत हुई। निजी एजेंसी स्काइमेट का मानना है कि आगे आठ-दस दिनों तक कोई अन्य विछोभ नहीं आने जा रहा।

फिर भी पहाड़ों में बर्फबारी जारी रहेगी। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मैदानी राज्यों में तीन-चार दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी, लेकिन जैसे ही बर्फबारी का असर कम होने लगेगा वैसे ही सर्द हवाएं गर्म होने लगेंगी। मौसम साफ हो जाएगा, जिससे तापमान में वृद्धि होगी।

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बारिश हो सकती है
ठंड का दूसरा चरण क्रिसमस के आसपास से शुरू होगा, जब बारिश की स्थितियां बनेंगी। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इसी दौरान पश्चिमी विछोभ भी सक्रिय हो सकता है, जो बर्फबारी एवं बारिश की स्थितियां उत्पन्न करेगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बारिश हो सकती है। जनवरी में भी पहाड़ों पर एक-दो पश्चिमी विछोभ का आगमन हो सकता है, जिसके प्रभाव से फरवरी में भी तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।
 

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

आंध्र प्रदेश में किसान परिवार के 4 सदस्यों ने अपने खेत में पेड़ से लटककर आत्महत्या की 

News Desk News Desk December 29, 2024
बाबा सिद्दीकी के नाम है करोड़ों की संपत्ति, जीते थे लग्जरी लाइफ
Entdecke das ultimative Craps System für deine einzigartigen Casino-Gewinne
Anbietervergleich das Traktandum-40
अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करने जा रही है केंद्र सरकार

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?