By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: डल्लेवाल की हालत गंभीर, किसान नेताओं ने केंद्र को चेताया- हालात हो सकते हैं बेकाबू  
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > डल्लेवाल की हालत गंभीर, किसान नेताओं ने केंद्र को चेताया- हालात हो सकते हैं बेकाबू  
National

डल्लेवाल की हालत गंभीर, किसान नेताओं ने केंद्र को चेताया- हालात हो सकते हैं बेकाबू  

News Desk
Last updated: January 8, 2025 5:30 pm
News Desk Published January 8, 2025
Share
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी हालत इस कदर नाजुक है कि अब वो सही से बोल भी नहीं पा रहे हैं। इस पर किसानों में नाराजगी है और केंद्र सरकार को उन्होंने चेताया है कि यदि डल्लेवाल को कुच्छ होता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। गौरतलब है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर बैठे हैं। हालत इस कदर नाजुक हो चलें हैं कि डल्लेवाल अब बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं। उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है, और उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर डल्लेवाल के साथ कोई अनहोनी हुई, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। दरअसल डल्लेवाल का बुधवार को अनशन का 44वां दिन रहा। उनकी सेहत लगातार खराब हो रही है और वो मेडिकल सहायता लेने से भी इनकार कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर गिर चुका है और उन्हें बिस्तर पर उल्टियां हो रही हैं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर और चिंताजनक बताया है।

केंद्र सरकार पर पड़ेगा धब्बा
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता अभिमन्यु कोहाड़ का कहना है, कि अगर डल्लेवाल के साथ कुछ हुआ, तो केंद्र सरकार हालात संभाल नहीं पाएगी। यह सरकार के कार्यकाल पर ऐसा धब्बा होगा जो कभी मिट नहीं सकेगा। उन्होंने केंद्र को किसानों की मांगों को तुरंत हल करने की अपील की। किसानों ने केंद्र सरकार के रवैये की तुलना ब्रिटिश शासन से की है। कोहाड़ ने कहा, कि इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई आमरण अनशन पर हो और सरकार उसकी मांगों पर ध्यान न दे। 

केंद्र के खिलाफ विरोध तेज करने की तैयारी
किसानों ने 10 जनवरी को देशभर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला जलाने का ऐलान किया है। कोहाड़ ने कहा, डल्लेवाल देश के किसानों के भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र को यह समझना चाहिए कि उनकी मांगें सिर्फ किसानों के हित में नहीं, बल्कि देश के कृषि क्षेत्र के लिए भी जरूरी हैं।

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Transfer : नैनीताल जिले में पुलिस इंस्पेक्टर्स और सब इंस्पेक्टर्स के बंपर ट्रांसफर

Khabar 360 India Khabar 360 India December 4, 2025
यूनान के पास नाव डूबी, 5 पाकिस्तानियों की मौत, 35 अन्य के मारे जाने की आशंका
न्यायपालिका में दिखावा नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जजों को दी सोशल मीडिया से बचने की सलाह
5 राज्यों के 22 ठिकानों पर एनआईए का छापा
THE CAT IN THE HAT 2026: Warner Bros Juggles and Delays Release Date For Dr. Seuss Adaptation

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?