By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: रक्षा मंत्री ने सेना कमांडरों में भरा जोश, कहा- देश की सुरक्षा में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > रक्षा मंत्री ने सेना कमांडरों में भरा जोश, कहा- देश की सुरक्षा में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका
National

रक्षा मंत्री ने सेना कमांडरों में भरा जोश, कहा- देश की सुरक्षा में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका

News Desk
Last updated: October 11, 2024 10:10 pm
News Desk Published October 11, 2024
Share
SHARE

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दार्जिलिंग के सुकना कैंट से सेना कमांडरों के सम्मेलन में वर्चुअल रूप से भाग लिया। इस दौरान उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद से लड़ने और जरूरत के समय नागरिकों व प्रशासन की मदद के लिए आगे आने के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। सेना कमांडरों में जोश भरते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना देश का सबसे भरोसेमंद और प्रेरक संगठन है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए गंगटोक जा रहे थे। मगर खराब मौसम के कारण उनकी उड़ान सिलीगुड़ी लौट आई। इसके बाद रक्षा मंत्री ने दार्जिलिंग के सुकना कैंट से वर्चुअली सेना कमांडरों को संबोधित किया। उन्होंने हर सैनिक के देश की रक्षा में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की। साथ ही राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को सम्मानित भी किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना हर मुद्दे पर सहायता करती है। यह सीमाओं की रक्षा करने और आतंकवाद से लड़ने के साथ ही नागरिक प्रशासन की सहायता भी करती है। उन्होंने कहा कि मैं पांच साल से अधिक समय से सेना कमांडरों के सम्मेलन में भाग ले रहा हूं। ऐसी चर्चाओं से सशस्त्र बल और पूरे देश को लाभ होता है। उन्होंने सेना में की गई औद्योगिक और तकनीकी प्रगति की भी सराहना की। वैश्विक स्थिति को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि हाईब्रिड युद्ध समेत अपरंपरागत युद्ध भविष्य के संघर्षों के अभिन्न अंग हैं। इसलिए सशस्त्र बल रणनीति की योजना बनाते समय यह ध्यान रखें। साथ ही वर्तमान की घटनाओं से निरंतर सीखते रहें। उन्होंने कहा कि आकस्मिक स्थिति से निपटने की सेना की क्षमता अद्भुत है। 

उन्होंने चुनौतियों के बावजूद पश्चिम और उत्तरी सीमा पर सड़क संचार के लिए सीमा सड़क संगठन के कामों की भी सराहना की। साथ ही कहा कि सीमा सड़क निर्माण की प्रगति जारी रहे। रक्षा मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खतरे से निपटने में सीएपीएफ/पुलिस बलों और सेना के बीच उत्कृष्ट तालमेल की सराहना करता हूं। जम्मू-कश्मीर में चल रहे समन्वित अभियान क्षेत्र में स्थिरता और शांति बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। यह हाल ही में हुए चुनावों में भी नजर आया। रक्षा मंत्री ने उच्च परिचालन तैयारियों और क्षमताओं के लिए सेना की सराहना की। साथ ही मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी बहादुरों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सैन्य कूटनीति, विदेशी सेनाओं के साथ स्थायी संबंधों के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाने में सेना के महत्वपूर्ण योगदान और 2024 ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय सेना के खिलाड़ियों की सराहना की। वहीं सम्मेलन में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्यों, सीमा स्थितियों और वर्तमान सुरक्षा तंत्र के सामने आने वाली चुनौतियों पर व्यापक चर्चा हुई। सम्मेलन में संगठनात्मक पुनर्गठन, रसद, प्रशासन और मानव संसाधन प्रबंधन से संबंधित मुद्दे भी उठाए गए। 
 

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Uttarakhand News: ‘शौर्य महोत्सव को मिलेगा राजकीय दर्जा’ — सीएम धामी का बड़ा ऐलान, कहा- ऑपरेशन ब्लू स्टार में शहीद भवानी दत्त जोशी ने दिया था बलिदान…

News Desk News Desk June 6, 2025
पुतिन ने पश्चिमी देशों को न्यूक्लियर हमले की चेतावनी दी
इजरायल ने पलटवार करते हुए ईरान के सैन्य ठिकानों पर सुबह-सुबह जोरदार हमला किया…
कोयला खदान के अंदर फंसे तीन और श्रमिकों के शव  बरामद 
एआई रोबोट की 1.5 करोड रुपए कीमत

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?