By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Politics > Uttarakhand Politics > पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी
Uttarakhand Politics

पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी

Khabar 360 India
Last updated: March 6, 2026 8:56 am
Khabar 360 India Published March 6, 2026
Share
SHARE

*पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी*

*हिंगलगंज से धामी ने भरी हुंकार, परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़*

*युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी*

*कर्ज में डूबा बंगाल, ममता दीदी के राज में मातृशक्ति असुरक्षित: मुख्यमंत्री धामी*

*पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल*

*UCC, धर्मांतरण कानून और अवैध मदरसों पर कार्रवाई का जिक्र*

*‘धामी मॉडल’ बना राष्ट्रीय चर्चा का विषय*

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। परिवर्तन यात्रा के तहत आयोजित जनसभा और रोड शो में भी उन्होंने भाग लिया। बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे।

अपने संबोधन में धामी ने सनातन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि “सनातनी हिंदू कभी डरता नहीं, वह सत्य और राष्ट्र के लिए खड़ा रहता है”। उनके इस वक्तव्य पर जनसभा में जोरदार उत्साह देखने को मिला।

धामी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को *कर्मवीर बनाने के बजाय भत्तावीर बनाया जा रहा है*। इससे युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हो रहा है।

धामी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल करोड़ों के कर्ज के बोझ से दबा हुआ है। कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और मातृशक्ति स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है।उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारियों को भी उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। कार्मिकों को उनका डीए और महंगाई भत्ता तक समय पर नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हजारों स्कूल बंद हो चुके हैं, जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य कमजोर हो रहा है।

धामी ने सीमा पार से हो रही अवैध घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस गंभीर विषय पर राज्य सरकार की चुप्पी चिंताजनक है।

धामी ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट संकल्प है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही अराजक व्यवस्था समाप्त की जाएगी और राज्य में सुशासन, सुरक्षा और विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ सर्वोच्च सिद्धांत है और इसी विचार के साथ पार्टी देश और समाज की सेवा कर रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ और निर्णायक फैसलों के कारण देशभर में अलग पहचान बना चुके हैं। उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून, अवैध मदरसों पर कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने जैसे फैसले अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बन रहे हैं। यही कारण है कि आज उत्तराखंड से बाहर भी लोग धामी को सुनना चाहते हैं और उनके नेतृत्व को मजबूत व निर्णायक शासन का प्रतीक मानते हैं।

You Might Also Like

7 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन

हरिद्वार दौरे पर अमित शाह देंगे बड़ी सौगात

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजभवन कूच

विज्ञापन नहीं, विकास की सोच: उत्तराखंड में सरकार की छवि पर सवाल उठाने वालों को जाननी चाहिए सच्चाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

TAGGED:Dhaakad Dhamiof Uttarakhand roared in West Bengal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

 बाप रे बाप…….इतना पैसा खर्च होने के बाद धरती पर लौटेगी सुनीता विलियम्स 

News Desk News Desk October 1, 2024
अमेरिका और यूरोप में यात्रा से पहले सतर्क रहें, रूस ने अपने नागरिकों को दी सलाह
‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना रनौत के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की…
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से पीछे क्यों हटे जो बाइडेन, फैसला लेने पर कैसे हुए मजबूर?…
शेख हसीना की सीक्रेट जेल आईना घर मैं अमानवीय यातनाएं

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?