By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: धामी का जलवा: सीमांत से लेकर पर्वतीय अंचलों तक जनता के दिलों पर राज, दो दिनों में 9 से अधिक कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब…..
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > धामी का जलवा: सीमांत से लेकर पर्वतीय अंचलों तक जनता के दिलों पर राज, दो दिनों में 9 से अधिक कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब…..
Uttarakhand

धामी का जलवा: सीमांत से लेकर पर्वतीय अंचलों तक जनता के दिलों पर राज, दो दिनों में 9 से अधिक कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब…..

News Desk
Last updated: October 16, 2025 8:52 pm
News Desk Published October 16, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड: उत्तराखंड के सीमांत नगरों से लेकर पर्वतीय अंचलों तक एक ही नाम गूंज रहा है पुष्कर सिंह धामी…। दो दिनों में नौ से अधिक कार्यक्रमों में उमड़ी जनता की भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सीएम धामी न केवल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, बल्कि जनता-जनार्दन के दिलों की धड़कन बन चुके हैं।

बीते दो दिनों में जहां बुधवार को मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग और चंपावत में पांच से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत की, वहीं गुरुवार को ऊधम सिंह नगर और चंपावत में चार से अधिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इन आयोजनों में हर आयु वर्ग बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति का जो उत्साह देखने को मिला, उसने साफ कर दिया कि धामी का नाम अब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विकास और जनकल्याण का प्रतीक बन चुका है।

जहां-जहां मुख्यमंत्री पहुंचे, लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर जनता ने उन्हें स्मृति स्वरूप गदा भेंट की जो न सिर्फ सम्मान का प्रतीक था, बल्कि धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और प्रदेश की डेमोग्राफी से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रतीक भी बन गया। मुख्यमंत्री ने भी हवा में गदा लहराकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि जो भी उत्तराखंड की संस्कृति, सभ्यता और शांति के साथ खिलवाड़ करेगा, उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

चार महीने तक आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में जुटे रहने के बाद अब मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा विकास, जनसंवाद और जनविश्वास का संदेश लेकर निकला है। इन कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ ने विपक्ष के सभी दावों और नकारात्मक राजनीति को ध्वस्त कर दिया है। जनता का यह अपार स्नेह यह दिखाता है कि प्रदेश की जनता विपक्ष की कोरी बयानबाजी के बजाय परफॉरमेंस की नीति पर भरोसा करती है और इस कसौटी पर मुख्यमंत्री धामी खरे उतरते हैं।

दरअसल, जनता जानती है कि धामी सरकार ने न केवल सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ठोस कार्य किए हैं, बल्कि जनभावनाओं की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है चाहे वह धर्मांतरण और लव जिहाद पर सख्त कानून बनाना हो या नकल माफिया पर प्रहार कर युवाओं का विश्वास लौटाना। यही कारण है कि लोगों की नज़रों में धामी एक निर्भीक, निर्णायक और निष्पक्ष नेता के रूप में स्थापित हुए हैं।

विपक्ष जहां अभी भी पुरानी राजनीति के फंदे में उलझा हुआ है, वहीं धामी जनता के बीच सीधे संवाद और ठोस काम की भाषा बोलते हैं। जनता का उनके प्रति उमड़ता समर्थन विपक्ष को स्पष्ट संकेत दे रहा है कि अब उत्तराखंड की राजनीति का केंद्र जनता की भावनाएं हैं, और जनता के दिल में धामी बसते हैं।

सीएम धामी की यही लोकप्रियता अब प्रदेश की सीमाओं को लांघ चुकी है। कर्नाटक, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा या महाराष्ट्र जहां भी चुनाव हुए, भाजपा आलाकमान की पहली पसंद पुष्कर सिंह धामी रहे हैं। अब यही विश्वास बिहार चुनाव में भी देखने को मिलेगा, जहां उन्हें स्टार प्रचारक बनाया गया है।

जनता के बीच धामी की छवि केवल एक मुख्यमंत्री की नहीं, बल्कि मुख्य सेवक की है जो जनता के बीच जाकर उनकी बातों को न सिर्फ सुनता है बल्कि उन्हें समझता भी है और समाधान भी देता है। यही जुड़ाव, यही प्रतिबद्धता और यही ईमानदारी उन्हें उत्तराखंड के इतिहास में एक अलग पहचान देती है।

You Might Also Like

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; सभी यात्री सुरक्षित

वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव

SIR में IT वॉलंटियर्स की तैनाती, हर बूथ पर BLO को मिलेगा तकनीकी सहयोग

सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय नहीं होगा शिफ्ट, मुख्यमंत्री के अनुरोध को राहत

PMGSY कार्यों की समय-सीमा बढ़ी, मुख्यमंत्री के अनुरोध को मंजूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

भारत की ट्रेन में पिज्जा-फ्रेंच फ्राइज डिलीवरी देख ऑस्ट्रेलियाई महिला हैरान, वीडियो हुआ वायरल

News Desk News Desk November 12, 2025
40 Freispiele bloß Einzahlung 2026: Fix erhältlich
पंचकूला जिला राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 18339 मामले
Gambling establishment Private room Verde casino Leaderboard
मिस्र ने इजराइल को चेताया, मध्य पूर्व में छिड़ सकता है क्षेत्रीय युद्ध 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?