By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: भारत का होगा बांग्लादेश जैसा हाल पर भड़के धनखड़, जमकर सुनाया; निशाने पर कांग्रेस नेता?…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > भारत का होगा बांग्लादेश जैसा हाल पर भड़के धनखड़, जमकर सुनाया; निशाने पर कांग्रेस नेता?…
World News

भारत का होगा बांग्लादेश जैसा हाल पर भड़के धनखड़, जमकर सुनाया; निशाने पर कांग्रेस नेता?…

News Desk
Last updated: August 11, 2024 11:32 am
News Desk Published August 11, 2024
Share
SHARE

भारत का हाल भी बांग्लादेश जैसा होगा कहने वालों पर राज्यसभा के उपसभापति जगदीप धनखड़ का गुस्सा भड़क उठा है।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए जमकर सुनाया और चिंता जताई कि कैसे कोई भारत की तुलना बांग्लादेश से कर सकता है।

धनखड़ ने यह बातें जोधपुर में राजस्थान हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबिली समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि कैसे इस देश का नागरिक जो संसद सदस्य रह चुका है और एक अन्य जिसने कई विदेश सेवाएं देखी हैं, ऐसी बातें कर सकता है।

माना जा रहा है कि जगदीप धनखड़ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सलमान खुर्शीद और मणिशंकर अय्यर पर निशाना साधा है। इन दोनों ने भारत में भी बांग्लादेश जैसी नौबत आने की बात कही थी।

धनखड़ ने यह भी कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें अपनी हरकतों को छिपाने या वैध बनाने के लिए हमारी संवैधानिक संस्थाओं के मंचों का इस्तेमाल कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय हित सर्वोच्च है।

धनखड़ ने कहा कि यह सर्वोच्च प्राथमिकता है, एकमात्र प्राथमिकता है और हम किसी भी चीज से पहले राष्ट्र को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्यसभा के सभापति ने यह भी कहा कि विधायिका निर्णय नहीं लिख सकती, इसी तरह न्यायपालिका कानून नहीं बना सकती या ऐसे निर्देश नहीं दे सकती जो कानून से परे हों।

उन्होंने कहा कि संविधान में सभी संस्थाओं की भूमिका का स्पष्ट उल्लेख है…अगर एक संवैधानिक संस्था के क्षेत्र में दूसरे का अतिक्रमण हो तो यह खतरनाक होगा।

धनखड़ ने कहा कि हमारे लोकतंत्र के लिए नापाक मंसूबे वालों से संस्थाओं को बचाने के लिए काम करें और अगर वे कुछ पैठ बनाने में कामयाब भी हो जाते हैं, तो चुप न रहें, उन्हें बेअसर करें।

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि भारत विरोधी ताकतें हमारी प्रगति में बाधा डालने की कोशिश कर रही हैं और विभिन्न स्तरों पर काम कर रही हैं।

ये ताकतें हमारी संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही हैं, उन्हें कलंकित, कमजोर कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की न्यायिक प्रणाली और उसकी कार्यक्षमता उसकी लोकतांत्रिक जीवंतता को परिभाषित करती है। किसी भी सरकार के लिए एक स्वतंत्र न्याय प्रणाली आवश्यक है, क्योंकि यह जीवनरेखा है।

The post भारत का होगा बांग्लादेश जैसा हाल पर भड़के धनखड़, जमकर सुनाया; निशाने पर कांग्रेस नेता?… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: तैयारी कुंभ 2027 की- मुख्य सचिव ने मेलाधिकारी से 1 माह में मांगी सम्पूर्ण कार्ययोजना, दिए सख्त निर्देश….

News Desk News Desk July 31, 2025
राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कितनी शानदार है? इसकी खासियतें जानने के लिए फोटो देखें…
गले लगाया, पूछा ‘जवानी’ का राज; CJI चंद्रचूड़ की विदाई के समय अगले चीफ जस्टिस खन्ना का था खास अंदाज…
Uttarakhand news: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, CM धामी ने कहा- सेटेलाइट से रखी जाएगी नजर…
कर्नाटक में गर्भवती गाय की निर्मम हत्या, पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?