By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: अमेरिकी चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप! ब्रिटिश पीएम स्टॉर्मर की पार्टी के खिलाफ चुनाव आयोग में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > अमेरिकी चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप! ब्रिटिश पीएम स्टॉर्मर की पार्टी के खिलाफ चुनाव आयोग में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप…
World News

अमेरिकी चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप! ब्रिटिश पीएम स्टॉर्मर की पार्टी के खिलाफ चुनाव आयोग में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप…

News Desk
Last updated: October 24, 2024 1:41 pm
News Desk Published October 24, 2024
Share
SHARE

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अब गिनती के दिन रह गए हैं।

इस बीच रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के पीएम कीर स्टॉर्मर की पार्टी पर चुनाव को प्रभावित करने और उन्हें हराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है।

उन्होंने संघीय चुनाव आयोग के पास मामले में शिकायत कर जांच की मांग की है। ब्रिटेन की सत्ताधारी लेबर पार्टी की प्रमुख सोफिया पटेल ने कमला हैरिस के समर्थन में पोस्ट किया था। जिसके बाद यह पूरा बवाल हुआ।

अमेरिकी रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ब्रिटिश अधिकारियों की ओर से “स्पष्ट विदेशी हस्तक्षेप” की तत्काल जांच की मांग करते हुए एक कानूनी शिकायत दर्ज की है।

अमेरिकी संघीय चुनाव आयोग (एफईसी) को भेजे गए एक पत्र में, ट्रंप के अभियान के वकील गैरी लॉकोव्स्की ने ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी पर अपने वरिष्ठ सलाहकारों और अधिकारियों को अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का समर्थन करने का आरोप लगाया।

शिकायत में कहा गया है, “हमारे लोकतंत्र को विदेशी प्रभाव से बचाने के लिए यह जरूरी है कि संघीय चुनाव आयोग इस मामले की तुरंत जांच करे।”

हालांकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने इन दावों को खारिज कर दिया, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि अगर ट्रंप कड़े मुकाबले वाले चुनाव में जीत जाते हैं तो इस घटना से अमेरिका और उसके सबसे करीबी सहयोगी के बीच संबंधों में तनाव पैदा हो सकते हैं।

विवाद क्या है

यह विवाद लेबर पार्टी की संचालन प्रमुख सोफिया पटेल के सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने पार्टी के सहयोगियों से पांच नवंबर को होने वाले अमेरिकी चुनाव में महत्वपूर्ण राज्यों में उनके समूह के साथ प्रचार के लिए यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया था। बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया।

इस पोस्ट के बाद अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई। हालांकि, अमेरिकी कानून के तहत विदेशी नागरिक कानूनी रूप से बिना किसी वित्तीय लाभ के चुनाव प्रचार में स्वयंसेवक के रूप में भाग ले सकते हैं।

स्टॉर्मर ने कहा, ‘‘लेबर पार्टी के पास स्वयंसेवक हैं। वे लगभग हर चुनाव में जाते हैं।’’ प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्ष बैठक (सीएचओजीएम) के लिए समोआ जाते समय यह टिप्पणी की। स्टॉर्मर ने एक सवाल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे अपने खाली समय में ऐसा कर रहे हैं। वे स्वयंसेवक के रूप में ऐसा कर रहे हैं।’’

उन्होंने ट्रंप के निर्वाचित होने पर ब्रिटेन-अमेरिका संबंधों को लेकर चिंताओं के जवाब में कहा, ‘‘हमारे बीच अच्छी और रचनात्मक चर्चा हुई और निश्चित रूप से, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में मैं उन लोगों के साथ काम करूंगा, जिन्हें अमेरिकी जनता चुनावों में अपना राष्ट्रपति चुनती है।’’

The post अमेरिकी चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप! ब्रिटिश पीएम स्टॉर्मर की पार्टी के खिलाफ चुनाव आयोग में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

कौन है हमास का नया चीफ, इजरायल पर हमले में निभाई थी बड़ी भूमिका…

News Desk News Desk August 7, 2024
Uttarakhand News: मां गंगा की शरण में पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की खुशहाली, कहा- नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, जीवन की आधारशिला हैं….
बाबा बागेश्वर को फिर मिली हत्या की धमकी, गिरफ्तारी की मांग 
14 वर्ष बाद बड़ी राहत: दुग्ध विकास मंत्री ने 43 कर्मचारियों की पदोन्नति पर दी सहमति
मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने परिवार को दिए ये विकल्प

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?