By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ पर ED का एक्शन, वोटिंग से पहले 17 ठिकानों पर रेड; मनी लॉन्ड्रिंग का संदेह…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ पर ED का एक्शन, वोटिंग से पहले 17 ठिकानों पर रेड; मनी लॉन्ड्रिंग का संदेह…
National

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ पर ED का एक्शन, वोटिंग से पहले 17 ठिकानों पर रेड; मनी लॉन्ड्रिंग का संदेह…

News Desk
Last updated: November 12, 2024 10:39 am
News Desk Published November 12, 2024
Share
SHARE

बांग्लादेशियों को भारत में घुसपैठ कराने के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय ने भी जांच शुरू कर दी है।

एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से जांच के लिए इस मामले में 17 ठिकानों पर छापे मारे हैं। ये छापे झारखंड और पश्चिम बंगाल में मारे गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि ईडी को इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की भी जानकारी मिली है और इसी ऐंगल से उसने जांच को आगे बढ़ाया है। ईडी ने इस मामले में सितंबर में केस दर्ज किया था।

उसने अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी के मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग का भी ऐंगल सामने आने के बाद जांच शुरू की थी।

यह जानकारी मिली थी कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी महिलाओं को झारखंड में भेजा गया है और इसके पीछे पैसों का भी लेनदेन है।

पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार का इसमें हाथ है और वह ऐसी घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है।

ऐसी घुसपैठ इसलिए कराई जा रही है ताकि झारखंड की जनसांख्यिकी में बदलाव कर दिया जाए और उसका फायदा चुनाव में उठाया जा सके।

भाजपा ने चुनाव प्रचार में भी यह मुद्दा उठाया है और कहा कि संथाल परगना एवं कोल्हन क्षेत्र में यह घुसपैठ ज्यादा कराई जा रही है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे तो इस मामले को पूरी आक्रामकता से उठाते रहे हैं। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, हिमंत बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान जैसे नेताओं ने भी इस मामले को उठाया है।

झारखंड में पहले राउंड का मतदान 13 नवंबर को होने वाला है, जबकि 20 नवंबर को दूसरे राउंड की वोटिंग है। ऐसे में वोटिंग से ठीक पहले रेड के अपने मायने हैं।

पहले राउंड में 43 सीटों पर वोटिंग है, जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होना है।

ईडी ने यह केस रांची पुलिस की ओर से जून में दर्ज की एफआईआर के आधार पर फाइल किया है। बता दें कि 8 नवंबर को ही 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था, जो त्रिपुरा से मुंबई जा रहे थे।

The post झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ पर ED का एक्शन, वोटिंग से पहले 17 ठिकानों पर रेड; मनी लॉन्ड्रिंग का संदेह… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

सुशासन का संगम, अटल स्मृति वर्ष में भव्य आयोजन

Khabar 360 India Khabar 360 India December 25, 2025
पाकिस्तान में महिला के साथ बर्बरता: जादू-टोने के नाम पर हिंसा
भारत का शुक्रयान 2028 में लॉन्च होगा
भारत सुखोई विमानों को करेगा अपग्रेड, 2055 तक भर सकेंगे उड़ान 
पीएम मोदी अगले महीने जाएंगे सिंगापुर, ब्रुनेई की यात्रा करेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?