By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे की एंट्री, दिल्ली में ठंड का असर बढ़ा
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे की एंट्री, दिल्ली में ठंड का असर बढ़ा
National

उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे की एंट्री, दिल्ली में ठंड का असर बढ़ा

News Desk
Last updated: November 14, 2024 4:52 pm
News Desk Published November 14, 2024
Share
SHARE

Weather Alert: देश के कई राज्यों समेत दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज गुरुवार से बदला हुआ नजर आया। उत्तर भारत के कई शहरों समेत राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड की एंट्री हो गई है। कई शहरों में 14 नवंबर की सुबह सर्द रही। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन भी उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे और धुंध की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में और भी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार,तापमान में यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है। जिसने हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी लाई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखी गई है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। इस मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ ही है। इसी के प्रभाव के चलते दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का असर बढ़ा है। तापमान में आने वाले दिनों में और गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को अधिक सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

श्रीनगर में हो सकती है बारिश, चंडीगढ़ हल्की बारिश के आसार
पहाड़ों पर सोमवार को हुई बर्फबारी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का नतीजा थी। अब एक और पश्चिमी विक्षोभ तेजी से आ रहा है, जो बुधवार रात कश्मीर और लद्दाख के मध्य और ऊंचे क्षेत्रों में पहुंचा। यह सिस्टम पहले वाले की तुलना में थोड़ा अधिक मजबूत होगा और 16 नवंबर तक सक्रिय रहेगा। इससे 12,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत श्रृंखलाओं में एक और दौर की बर्फबारी की संभावना है। जबकि श्रीनगर, बनिहाल, काजीगुंड जैसे निचले क्षेत्रों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां तक कि जम्मू, उधमपुर, सांबा, पठानकोट, अमृतसर, चंडीगढ़ जैसे निचले इलाके में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि दिल्ली में इस मौसम गतिविधियों के कारण बारिश होने की संभावना नहीं है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी हवाओं के पहाड़ी ढलानों से होते हुए उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और दिल्ली तक पहुंचने की संभावना है। जिसके कारण इस सप्ताह के अंत में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। मौसमी प्रगति के साथ तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। अगले हफ्ते की शुरुआत में न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री या इससे कम तक पहुंच सकता है।

इन राज्यों में ज्यादा पड़ेगी ठंड
इस भारत में इस साल ठंड के तेवर कैसे रहेंगे इसको लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। IMD के मुताबिक इस साल देश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में सर्दी काफी ज्यादा सता सकती है। भारत में अधिक ठंड का संबंध ला-नीना से है। ला-नीना मौसम की एक खास अवस्था है। अगर ला-नीना बनता है तो भारत के उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी और दिल्ली-NCR समेत मध्य क्षेत्र में आमतौर पर ठंड का प्रकोप देखने को मिलता है। हालांकि ला-नीना का पूरा प्रभाव आने वाले महीने में समझ में आएगा।

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। गुरुवार को भी पंजाब में बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई थी। पूरे उत्तर-पश्चिम भारत, जिसमें गंगा के मैदानी इलाके, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और झारखंड शामिल हैं, में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु के सिरकाली और कोलाई डैम में भारी बारिश दर्ज की गई। पुडुचेरी और रायलसीमा के गुंटूर में भी बारिश हुई। दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा के कुछ इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिला। वहीं उत्तर तमिलनाडु और उससे सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। बांग्लादेश के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ आज रात से हिमालय क्षेत्र, जम्मू और कश्मीर को प्रभावित करना शुरू कर देगा। इन सभी मौसमी परिस्थितियों के कारण, तमिलनाडु में 19 नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को, केरल में 19 नवंबर तक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 18 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है।

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

भारत से मिला बाइडेन को सबसे महंगा गिफ्ट, पीएम मोदी ने दिया 7.5 कैरेट का हीरा

News Desk News Desk January 3, 2025
तुर्की के स्की रिसॉर्ट होटल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत
कोलकाता प्रोटेस्ट 2.0? डॉक्टरों का ममता सरकार को अल्टीमेटम, सुप्रीम कोर्ट पर नजर…
स्किल इंडिया 2025–26: नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, अक्षज पटानी ने जीता गोल्ड मेडल
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे शी चिनफिंग? सामने आया अपडेट 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?