By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ‘दिल्ली चलो’ पर बंटे हुए हैं किसान? BJP ने पूछा- हाईवे बंद तो राहुल गांधी से कैसे मिले…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > ‘दिल्ली चलो’ पर बंटे हुए हैं किसान? BJP ने पूछा- हाईवे बंद तो राहुल गांधी से कैसे मिले…
National

‘दिल्ली चलो’ पर बंटे हुए हैं किसान? BJP ने पूछा- हाईवे बंद तो राहुल गांधी से कैसे मिले…

News Desk
Last updated: August 1, 2024 11:08 am
News Desk Published August 1, 2024
Share
SHARE

किसान आंदोलन 2.0 की आहट के बीच हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

यहां किसान बीते 5 महीनों से मौजूद हैं। अब कहा जाने लगा है कि ‘दिल्ली चलो मार्च’ को लेकर किसान यूनियन बंटी हुईं थीं। हालांकि, कई किसान संगठनों ने सीमा पर बैठे किसानों को समर्थन दिया है और साफ किया है कि किसानों के साथ हैं।

ये नहीं होंगे शामिल
मार्च की शुरुआत किसान मजदूर संघर्ष समिति (KMSC) और भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर ने फरवरी में की थी। KMSC के अगुवाई सरवन सिंह पंढेर और दूसरे जगजीत सिंह डल्लेवाल कर रहे थे।

इसके बाद कई किसान यूनियन भी इसमें शामिल हुए। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बीकेयू (राजेवाल) और बीकेयू (एकता उग्रहण), संयुक्त किसान मोर्चा (SMK और SKM-अखिल भारतीय) ने मार्च से दूरी बना रखी है।

रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में सबसे बड़ी किसान यूनियन बीकेयू (एकता उग्रहण) ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन दिया था, लेकिन मार्च में शामिल नहीं हुए थे। चैनल के मुताबिक, बीकेयू राजेवाल के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बुधवार को कहा कि वह किसानों की मांग का समर्थन करते हैं, लेकिन दिल्ली चलो मार्च में शामिल नहीं होंगे। हरियाणा पुलिस ने शंभू और खनौरी सीमा को बंद कर दिया था।

एसकेएम की ताकत कम करने की साजिश के आरोप
राजेवाल ने यह भी कहा कि एसकेएम और एसकेएम ऑल इंडिया को कमजोर करने की साजिश की गई है। चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब यह नहीं है कि अगर कुछ यूनियन मार्च में शामिल नहीं हो रहे हैं, तो किसान एकजुट नहीं हैं। लेकिन हमें अपनी गलती माननी होगी। ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए थी।’ साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के खिलाफ बल उपयोग की कीमत चुकाएगी।

उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी जिक्र किया और कहा कि ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब असल मांग उठा रहे किसानों की हालत ऐसी कर दी है।

उन्होंने कहा, ‘किसान नहीं, हरियाणा सरकार ने हाईवे ब्लॉक किए हैं। अगर हमने ट्रैफिक रोका होता, तो हम पर नेशनल हाईवे एक्ट 1956 के तहत केस हो जाता, लेकिन उन अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिन्होंने दो बड़े हाईवे बंद कर रखे हैं।’

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंढेर और डल्लेवाल पर INDIA गठबंधन के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘शंभू और खनौरी सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को बताना चाहिए कि जब हाईवे बंद हैं, तो वे नई दिल्ली कैसे पहुंच रहे हैं और राहुल गांधी से कैसे मिल रेह हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘केंद्र सरकार बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन कुछ किसान नेता अफवाह फैला रहे हैं कि उन्हें दिल्ली में एंट्री की अनुमति नहीं मिलेगी।’

The post ‘दिल्ली चलो’ पर बंटे हुए हैं किसान? BJP ने पूछा- हाईवे बंद तो राहुल गांधी से कैसे मिले… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

 बम ब्लास्ट में 7 बच्चे घायल

News Desk News Desk October 2, 2024
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी की कोशिश, बैंक कर्मचारियों ने बचाई ग्राहक की मेहनत की कमाई
Big News: भाजपा के अजय भट्ट की हुई प्रचंड जीत
सड़क हादसा; कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की हुई मौत
नक्सल फंडिंग मामले में NIA का उत्तर प्रदेश सहित चार राज्‍यों में छापा, हुई कार्रवाई

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?