By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: कैलिफोर्निया के लास एंजिलिस में आग की लपटें बढ़ीं, एक हजार इमारतें हुईं खाक
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > कैलिफोर्निया के लास एंजिलिस में आग की लपटें बढ़ीं, एक हजार इमारतें हुईं खाक
World News

कैलिफोर्निया के लास एंजिलिस में आग की लपटें बढ़ीं, एक हजार इमारतें हुईं खाक

News Desk
Last updated: January 10, 2025 1:13 pm
News Desk Published January 10, 2025
Share
SHARE

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में कई दिशाओं से फैल रही जंगल की भयानक आग ने गुरुवार को अमेरिकी फिल्म उद्योग के प्रतीकात्मक केंद्र हॉलीवुड हिल्स के करीब पहुंच गई। आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है और सैकड़ों दमकलकर्मी इसे बुझाने में जुटे हुए हैं। आग से सात लोगों की मौत हो गई है और 1.3 लाख से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है।

आग से अब तक 52 से 57 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। आग से बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर, कैरी एल्वेस और पेरिस हिल्टन समेत विभिन्न हस्तियों के घरों समेत एक हजार इमारतें जलकर राख हो गई हैं। प्रशांत तट से लेकर पासाडेना तक शहर तबाह हो गया है। इस आग को लॉस एंजिलिस के इतिहास में सबसे विनाशकारी बताया जा रहा है।

पांच अलग-अलग स्थानों पर आग फैली
गुरुवार सुबह लॉस एंजिलिस काउंटी में पांच अलग-अलग स्थानों पर आग फैली हुई थी। इन पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर आग पर पानी डालने के लिए उड़ रहे थे, लेकिन तेज हवाओं की वजह से उन्हें मुश्किल हो रही है। कुछ स्थानों पर पानी की भी कमी हो गई। छह अन्य राज्यों से अग्निशमन कर्मियों को कैलिफोर्निया बुलाया गया है। सूटकेस लिए लोग पैदल ही होटलों से निकल रहे थे, जबकि कुछ लोग फोन से आग की तस्वीरें खींच रहे थे।

जहरीले धुएं से राहत नहीं मिल पा रही
लॉस एंजिलिस की मेयर करेन बास ने कहा कि हवाएं मंगलवार की तरह बहुत तेज नहीं हैं, लेकिन अभी भी ये अनियमित हैं। धुएं से लोग परेशान हैं, एन-95 मास्क पहनने के बावजूद उन्हें जहरीले धुएं से राहत नहीं मिल पा रही है। दक्षिणी कैलिफोर्निया में करीब 3.1 लाख घरों एवं प्रतिष्ठानों की बिजली गुल है और इनमें से आधे लॉस एंजिलिस काउंटी के हैं। आग लगभग 28 हजार एकड़ के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी इटली यात्रा रद कर दी
राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी इटली यात्रा रद कर दी है, जो संभवत: राष्ट्रपति के रूप में उनकी अंतिम विदेश यात्रा होती। वह सांता मोनिका के एक फायर स्टेशन पहुंचे और गवर्नर गेविन न्यूजाम के साथ बैठक की। गवर्नर ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 1,400 से अधिक अग्निशमन कर्मियों को लगाया गया है। कई हॉलीवुड स्टूडियो ने अपना काम रोक दिया है।

आग लगने की घटना से लगभग 72 घंटे पहले हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर चलने के लिए एकत्र हुए थे। आग लगने के बाद गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार समारोह का उत्साह भी ठंडा पड़ गया। इसके अलावा 'बैटर मैन' और 'द लास्ट शोगर्ल' के प्रीमियर रद कर दिए गए। स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवा‌र्ड्स के नामांकन की घोषणा लाइव कार्यक्रम के बजाय प्रेस बयान के माध्यम से की गई।

ऑस्कर नामांकन भी दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया
एएफआइ अवा‌र्ड्स जैसे सप्ताहांत के कार्यक्रमों को भी रद किया जा चुका है। आस्कर नामांकन भी दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है, अब यह 19 जनवरी को होगा। क्रिटिक्स चाइस अवा‌र्ड्स का आयोजन भी अब 26 जनवरी को होगा।क्रिस्टल और उनकी पत्नी जेनिस ने बताया कि पेसिफिक पेलिसेड्स के पास उनका 45 वर्ष पुराना घर बर्बाद हो चुका है। जेनिस और मैं 1979 से इस घर में रह रहे थे। मूर का पासाडेना के पास अल्ताडेना इलाके में स्थित घर आग में जलकर राख हो गया।

अभिनेत्री-गायिका ने एक पोस्ट में लिखा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं सदमे में हूं। मेरे बच्चों का स्कूल भी जलकर तबाह हो गया। हमारे पसंदीदा रेस्तरां जलकर खाक हो गए। बहुत से दोस्तों और प्रियजनों ने भी सब कुछ खो दिया है।' 'द प्रिंसेस ब्राइड' और कई अन्य फिल्मों के स्टार एल्वेस ने लिखा कि उनका परिवार सुरक्षित है, लेकिन आग में पैलिसेड्स स्थित उनका घर जल गया।

जेम्स वुड को भी नुकसान हुआ है
हिल्टन ने एक न्यूज वीडियो क्लिप पोस्ट की और कहा कि इसमें मालिबू में उनके नष्ट हो चुके घर की फुटेज शामिल है। आग से अभिनेत्री जेमी ली कर्टिस, अभिनेता एडम सैंडलर, बेन एफ्लेक, टाम हैंक्स और स्टीवन स्पीलबर्ग, जेम्स वुड को भी नुकसान हुआ है, जिनके घर आग प्रभावित इलाके के निकट स्थित हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही भी लॉस एंजिलिस में थीं। उन्होंने बुधवार रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि उन्हें व उनकी टीम को आग की वजह से शहर छोड़ने के लिए कहा गया है। वह वहां से निकल रही हैं। फतेही ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा।

प्रदूषित हवा लाखों को कर रही प्रभावित
आग से हवा में धुएं और राख के बादल बन गए हैं। लिहाजा दक्षिण कैलिफोर्निया के 1.7 करोड़ लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन विभाग में सहायक चिकित्सा निदेशक डा. पुनीत गुप्ता ने कहा कि जंगल की आग से हार्ट अटैक होते हैं और दमा के रोगियों की हालत बिगड़ जाती है।

दक्षिणी राज्यों में हिमपात का अनुमान
एक तरफ लॉस एंजिलिस बेकाबू आग से जूझ रहा है तो दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों ने दक्षिण अमेरिका में इस हफ्ते के अंत तक भारी हिमपात का अनुमान व्यक्त किया है। टेक्सास के दक्षिणी मैदानों और ओक्लाहोमा से कैरोलिना के तटीय मैदानों तक इस सर्दियों की अधिकांश वर्षा उन स्थानों पर होने का अनुमान है, जहां लोग सर्दियों के कम आदी हैं। इससे ड्राइविंग के लिए परिस्थितियां खतरनाक होने, बिजली की कटौती और स्कूल बंद होने की संभावना है।

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

केंद्र की नई गाइडलाइंस से राज्य को विकास का बूस्ट

Khabar 360 India Khabar 360 India March 28, 2026
कनाडा में सुरक्षित नहीं भारतीय अधिकारी, मिशन ने कई कॉन्सुलर कैंप रद्द किए…
इजरायल ने पलटवार करते हुए ईरान के सैन्य ठिकानों पर सुबह-सुबह जोरदार हमला किया…
यूक्रेन का नया दावा: रूस के कुर्स्क क्षेत्र में दो किलोमीटर तक पहुंची सेना
चाड के सैन्य अड्डे पर हमला, 40 सैनिकों की मौत

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?