By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: राज्य के विकास के लिए CM धामी ने प्रवासी उत्तराखंडी अधिवक्ताओं संग किया गहन विचार-मंथन, कहा—कानून व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता….
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > राज्य के विकास के लिए CM धामी ने प्रवासी उत्तराखंडी अधिवक्ताओं संग किया गहन विचार-मंथन, कहा—कानून व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता….
Uttarakhand

राज्य के विकास के लिए CM धामी ने प्रवासी उत्तराखंडी अधिवक्ताओं संग किया गहन विचार-मंथन, कहा—कानून व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता….

News Desk
Last updated: November 17, 2025 1:24 pm
News Desk Published November 17, 2025
Share
SHARE

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड राज्य की रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम के तहत प्रवासी उत्तराखण्डी अधिवक्ताओं के साथ संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए अधिवक्ताओं के साथ गहन विचार-मंथन किया. उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और नीतिगत पहलों की जानकारी साझा की.

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि सरकार ने राज्य के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक और कठोर कानून लागू किए हैं. उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की है. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अब तक 26,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली और 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे गए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक मूल्यों और जनसांख्यिकी के संरक्षण के लिए सरकार सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू कर चुकी है. “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत अवैध गतिविधियों और लैंड जिहादियों पर कार्रवाई कर 10,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि मुक्त कराई गई और 300 अवैध मदरसे और 1,000 से अधिक अवैध संरचनाएं हटाई गईं. नए कानून के तहत मदरसा बोर्ड समाप्त कर दिया गया है और जो मदरसे सरकारी सिलेबस नहीं पढ़ाएंगे, उन्हें बंद किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान का भी उल्लेख किया, जो प्रशासनिक समन्वय, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण है. उन्होंने राज्य में औद्योगिक और आर्थिक विकास की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला. G20 बैठकों का सफल आयोजन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान ₹3.56 लाख करोड़ के MOU हुए, जिनमें से डेढ़ वर्ष के भीतर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं. नीति आयोग की 2023-24 की रिपोर्ट में उत्तराखण्ड 79 अंकों के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल है. BRAP-2024 में राज्य को पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में ‘Top Archivers’ का पुरस्कार मिला, और हिमालयी राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में भी राज्य ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. आपदाओं के बावजूद इस वर्ष लगभग 51 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा पूरी की. सरकार ने “शीतकालीन यात्रा” की शुरुआत की, जिससे पर्यटक धार्मिक स्थलों के साथ अन्य पर्यटन स्थलों का भी आनंद ले सकेंगे. राज्य में रेल परियोजना, रोपवे विकास और हेलीपोर्ट निर्माण जैसी पहलें आधुनिक परिवहन नेटवर्क का निर्माण कर रही हैं. मुख्यमंत्री ने पर्यावरण और तकनीक के संतुलन के लिए ‘इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी’ नीति को अपनाने का भी उल्लेख किया.

You Might Also Like

दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रदेश के बजट का 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हो : रेखा आर्या

देहरादून बनेगा वैश्विक सिनेमा का केंद्र, आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 में 98 फिल्में चयनित

खटीमा में प्रॉपर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

कमला हैरिस जीतीं अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट

News Desk News Desk September 12, 2024
महानिदेशक ने वर्चुअल बैठक में दिए सख्त निर्देश – रैफरल प्रणाली में लाएं पारदर्शिता और संवेदनशीलता
मॉस्को दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह, पुतिन से मुलाकात में रक्षा सहयोग और सुरक्षा पर होगी बातचीत
गांव में घुसा इस्लामिक आतंकी संगठन, दिनभर मचाई मारकाट; लगा दिया लाशों का अंबार…
विनेश गोल्ड की हकदार, नंबर होता तो उसे राज्यसभा भेजता: हुड्डा

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?