By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: हाथी–लेपर्ड आतंक से उबल पड़ा हल्दूचौड़! भारी जनदबाव के आगे झुके डीएफओ
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > हाथी–लेपर्ड आतंक से उबल पड़ा हल्दूचौड़! भारी जनदबाव के आगे झुके डीएफओ
Uttarakhand

हाथी–लेपर्ड आतंक से उबल पड़ा हल्दूचौड़! भारी जनदबाव के आगे झुके डीएफओ

Khabar 360 India
Last updated: December 1, 2025 7:53 am
Khabar 360 India Published December 1, 2025
Share
SHARE

हाथी–लेपर्ड आतंक से उबल पड़ा हल्दूचौड़! भारी जनदबाव के आगे झुके डीएफओ,सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में गहरा अंतर उजागर।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ-तराई के ग्रामीण इलाकों में हाथी और लेपर्ड का आतंक चरम पर है। लगातार बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों से त्रस्त ग्रामीण अब उबल पड़े हैं। हल्दूचौड़ क्षेत्र के हरिपुर बच्ची, भानदेव, नवाड़, राधा बंगर, गंगापुर, गोपीपुरम व बच्चीधर्मा समेत कई गांवों में दर्जनों किसान भारी संख्या में इकट्ठा होकर अपना आक्रोश लेकर सामने आए। गांवों में रोज़ शाम ढलते ही हाथियों की आवाजाही शुरू होने से ग्रामीणों की रातें दहशत में कट रही हैं।

हाथी प्रभावित क्षेत्रों का DFO ने किया दौरा — ग्रामीणों ने रखा दर्द।

यहाँ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) उमेश चंद्र तिवारी ने सोमवार को हाथी प्रभावित गांवों हरिपुर बच्ची, भावदेव, नवाड़, राधा बगर, गंगापुर सहित आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर हाथियों के विचरण, फसलों के नुकसान और पिछले दिनों के घटनाक्रम की जानकारी ली।

इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे सोलर फेंसिंग दुरुस्त कराने, जंगल में खाई खोदने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और मुआवजे की प्रक्रिया तेज करने की मांग रखी। भारी जनदबाव को देखते हुए DFO तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

गांवों में हाथियों का उत्पात — सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, रातभर दहशत

पिछले कुछ हफ्तों में हाथियों के झुंड ने हल्दूचौड़ क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया है।

किसानों का कहना है कि हाथियों ने सैकड़ों एकड़ फसल कुचल डाली,
घरों और खेतों के पास तक पहुंचकर रातभर दहशत फैलाए रखी महिलाएँ और बच्चे अंधेरा होने के बाद घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं इस बीच, लेपर्ड की बढ़ती मूवमेंट ने स्थिति और भयावह बना दी है। कई गांवों में बच्चों को अकेले बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं दी जा रही।

सरकार के दावे बनाम जमीनी हकीकत — ‘बजट की कमी’ का रोना

सरकार लगातार दावा कर रही है कि
“रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं… बजट की कोई कमी नहीं है”
लेकिन जब DFO तिवारी निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंचे, तो उन्होंने स्वयं ही ‘बजट सीमित होने’ की मजबूरी बताई।

यही बात ग्रामीणों के आक्रोश को और भड़का गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग बार–बार पुराने असफल प्रयोगों को उपलब्धि बताकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है अगर सरकार कह रही है बजट की कमी नहीं, तो काम क्यों नहीं दिख रहा ।इस सवाल पर DFO का जवाब टालमटोल भरा रहा।ग्रामीणों की चेतावनी“यह सिर्फ शुरुआत है, आंदोलन प्रदेश-स्तर तक जाएगा”
हाथी और लेपर्ड के लगातार बढ़ते आतंक के बीच ग्रामीण अब आर–पार के मूड में दिख रहे हैं।
उनका कहना है—

यदि जल्द राहत नहीं मिली, तो आन्दोलन जिला नहीं, पूरे प्रदेश में फैलेगा।
सरकार के बड़े दावों और वन विभाग की जमीनी हकीकत में बढ़ता अंतर अब ग्रामीणों के धैर्य को खत्म कर रहा है।
तराई का जंगल और इंसान के बीच संघर्ष अब एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा नजर आ रहा है।

You Might Also Like

एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर

Skill India 2025–26: 3D Digital Game Art में अक्षज पटानी ने नेशनल में जीता सिल्वर

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ऋषिकेश महायोजना 2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज

धामी से उप सेना प्रमुख की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

मुख्यमंत्री  ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

TAGGED:LalkuanUttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

US सीक्रेट सर्विस चीफ का अपने पद से इस्तीफा, कहा- हम ट्रंप पर हमला नहीं रोक सके…

News Desk News Desk July 24, 2024
NPS वात्सल्य योजना: बजट में हुआ एलान और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा
मानसून का तांडव: उजड़ते घर-कस्बे-शहर, हर साल एक जैसी तबाही…
एलन मस्क और रामास्वामी की टीम को चीन ने बताया सबसे बड़ा खतरा; इन दोनों से क्यों है उसे डर?…
संसद में विपक्ष की ताकत बढ़ने से भाजपा चिंतित, दांव पर दो राज्यों की सरकारें…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?