सचिवालय में मंगलवार को छात्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री शैलेश बगोली से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व इशांत रौथाण ने किया। ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में आयोजित यूकेएसएसएससी परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल-रहित तरीके से संपन्न हुई है। हालांकि परीक्षा प्रारंभ होने के लगभग आधे घंटे बाद कुछ व्यक्तियों के पास प्रश्नपत्र की तस्वीरें पाए जाने के बाद भ्रामक माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। छात्र संघ ने मुख्यमंत्री से अपील की कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएँ।




