By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ये लो…………………….विघ्ननेश्वर गणपति मंदिर में पंडित के साथ रोबोट होगा पुजारी 
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > ये लो…………………….विघ्ननेश्वर गणपति मंदिर में पंडित के साथ रोबोट होगा पुजारी 
National

ये लो…………………….विघ्ननेश्वर गणपति मंदिर में पंडित के साथ रोबोट होगा पुजारी 

News Desk
Last updated: October 23, 2024 11:47 am
News Desk Published October 23, 2024
Share
SHARE

पटना । सोनपुर के हरिहरनाथ तीर्थ क्षेत्र में एआई तकनीक से लैस राज्य के पहले सुपकर्ण विघ्ननेश्वर गणपति मंदिर का निर्माण की तैयारी हो रही है। इसमें पंडित के साथ रोबोट पुजारी होगा। यह मंदिर यशस्वी भव ट्रस्ट द्वारा बनाया जा रहा है। निर्माण जनवरी 2025 से होगा। वर्ष 2030 तक बनकर तैयार होगा। इसपर करीब 300 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। मंदिर 14 हजार स्क्वायर फीट में बनेगा। मंदिर की चारों तरफ हरियाली रहेगी। तीन मंजिले मंदिर के निर्माण में लकड़ी का इस्तेमाल होगा। इस मंदिर को पैगोडा शैली में बनाया जाएगा। इस प्रकार के मंदिर नेपाल, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित हैं। इसके पहले तल पर गणेश दीर्घा रहेगा। इसमें भगवान गणेश के बाल रूपों की तस्वीर लगाई जाएगी।

ग्रहों पर आधारित पेड़-पौधे लगाए जाएंगे

इतना नहीं मंदिर परिसर में शांति वन की स्थापना होगी, इसमें अलग-अलग ग्रहों पर आधारित पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। यहां श्रद्धालु आकर बैठ सकते हैं। इसमें वाटर फाउंटेन लगेगा जिसके बीच में लेजर शो द्वारा गणेश भगवान की पौराणिक कथाओं का चित्रण होगा। इस मंदिर में रोबोट पंडित की भूमिका के साथ ही श्रद्धालुओं को दर्शन, प्रसाद वितरण में सहायता, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, बिजली प्रबंधन आदि का काम करेगा।
धर्मशाला और अस्पताल भी बनेगा
यहां भगवान गणेश के नाम पर मंडप होगा। वहीं मंदिर प्रागंण में 3 मंजिली धर्मशाला बनेगी जिसमें 108 कमरे बनाए जा रहे है। सभी कमरे वातानुकूलित बनाए जा रहे है। इसमें साधु-संतों के साथ ही बाहर से पूजा करने आने वाले श्रद्धालु रह सकते हैं। विवाह मंडप भी बनेगा जिसमें लोग शादी, उपनयन संस्कार, मुंडन आदि करा सकते है। मंदिर में अस्पताल भी खोला जाएगा।

मंदिर में बच्चों के लिए सेल्फी जोन बनाया जाएगा। दूसरे तल पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित होगी। इसका निर्माण मिट्टी और गोबर से होगा। इसके निर्माण के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंग सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर, घुश्मेश्वर से मिट्टी लाई जाएगी। यह मूर्ति पर्यावरण के अनुकूल होगी। मूर्ति का पेंट फूलों से प्राप्त रंगों से किया जाएगा। सबसे ऊपरी तल पर शिवलिंग स्थापित होगा, जहां श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकते है। यह पहला मंदिर होगा जो पूरी तरह से सोलर की बिजली पर निर्भर होगा। मंदिर में जाने के लिए स्वचालित सीढ़ियां बनाई जाएगी। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में वेद विद्यालय की स्थापना होगी, जिसमें प्रथमा से 10वीं तक की शिक्षा दी जाएगी। इस विद्यालय में मंदिर के सेवक के साथ बाहर के बच्चे भी नामाकंन करा पाएंगे। सभी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी।

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

अब आंतकियों की खैर नहीं………..सेना मुकाबले में उतरे बीएमपी-2 

News Desk News Desk October 29, 2024
 यूपी, एमपी में बारिश और ओलावृष्टि का दौर, बढ़ेगी ठंड  
राज्यस्तरीय कम्युनिटी एक्शन फॉर हेल्थ कार्यशाला का सफल उद्घाटन
आर्थिक संकट से घिरे पाकिस्तान को IMF ने किया आगाह, सुधारों पर जोर देने की जरूरत
Uttarakhand News- आपदा में भी धामी सरकार सतर्कः आधी रात को टूटी सड़कों के बीच गर्भवती तक पहुँची मेडिकल टीम, कराई सुरक्षित डिलीवरी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?