देहरादून।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तराखंड में हाल ही में आई आपदा की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की प्रगति को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की।
गृह मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में केंद्र सरकार उत्तराखंड के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रभावित जनता को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उत्तराखंड इस कठिन परिस्थिति से शीघ्र उबर सकेगा।




