By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: IMD का पूर्वानुमान: तीन दिन बाद बर्फीली हवाओं का असर, उत्तर भारत में पारा गिरेगा
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > IMD का पूर्वानुमान: तीन दिन बाद बर्फीली हवाओं का असर, उत्तर भारत में पारा गिरेगा
National

IMD का पूर्वानुमान: तीन दिन बाद बर्फीली हवाओं का असर, उत्तर भारत में पारा गिरेगा

News Desk
Last updated: November 21, 2024 11:52 am
News Desk Published November 21, 2024
Share
SHARE

उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवा ने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का घनत्व बढ़ा दिया है। दिन के तापमान में गिरावट आती जा रही है। हल्की सर्दी की शुरुआत हो गई है।

दिल्ली से लेकर भोपाल तक के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर 23 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके असर से बारिश और बर्फबारी प्रारंभ हो सकती है। 26-27 नवंबर से बर्फीली हवाएं उत्तरी क्षेत्र में चलने लगेंगी। दिल्ली से लेकर भोपाल तक के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों के लिए जारी चेतावनी में दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरे की आशंका जताई है। दृश्यता काफी कम होगी। बुधवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य पाया गया है, लेकिन अब नीचे आने की संभावना है। उत्तर की ओर से चलने वाली हवा पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार तक कोहरे का विस्तार कर सकती है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान बनने की स्थिति
पाकिस्तान की तरफ से जो पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, वह मजबूत नहीं है। पहले कहा जा रहा था कि यह काफी मजबूत है, लेकिन अब इसकी स्थिति कमजोर बताई जा रही है। हालांकि इस बीच दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान बनने की स्थिति है। अगर यह मजबूत बना तो इसके प्रभाव से 23 नवंबर तक मध्य भारत तक बादल आने शुरू हो जाएंगे।

बिहार, झारखंड एवं ओडिशा में हवा की रफ्तार काफी धीमी
अभी बिहार, झारखंड एवं ओडिशा में हवा की रफ्तार काफी धीमी है। ऐसे में तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। हालांकि 22 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का असर बिहार और झारखंड तक देखा जा सकता है। कई क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी हवा तेज
दिल्ली समेत उत्तर भारत पर बुधवार को भी तेज हवा का प्रवाह रहा। इसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी हवा तेज देखी गई। किंतु उत्तर प्रदेश में हवा की गति अभी सुस्त है। इसके चलते धुंध छाई हुई है। बाकी हिस्सों में मौसम साफ होने के कारण धूप तेज है और रात में तापमान गिरावट जारी है। फसल के लिए भी यह स्थिति अच्छी है।

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

जहां लगी थी गोली, उस जगह पर फिर पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप; बोले- हार नहीं मानूंगा…

News Desk News Desk October 6, 2024
चांद पर होने वाला है कमाल, भारत-चीन साथ करेंगे काम, मिलकर बनाएंगे न्यूक्लियर प्लांट…
विपक्ष के नेता के तौर पर पहली बार अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी, भारतीय प्रवासियों, छात्रों से मिलेंगे…
कांगो में तख्तापलट की कोशिश: तीन अमेरिकियों को मौत की सजा
काकड़ागाड़–कुण्ड–गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत कार्य हेतु एक माह तक रहेगा अस्थायी रूप से बंद

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?