By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पाकिस्तानी हिंदू के सवालों के सामने जाकिर नाइक की बोलती बंद, गीता के उपदेश सुनकर लगे बगलें झांकने…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > पाकिस्तानी हिंदू के सवालों के सामने जाकिर नाइक की बोलती बंद, गीता के उपदेश सुनकर लगे बगलें झांकने…
World News

पाकिस्तानी हिंदू के सवालों के सामने जाकिर नाइक की बोलती बंद, गीता के उपदेश सुनकर लगे बगलें झांकने…

News Desk
Last updated: October 5, 2024 2:23 am
News Desk Published October 5, 2024
Share
SHARE

पाकिस्तानी दौरे पर पहुंचे विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को वहां भी गीता का उपदेश सुनने को मिल गया।

Contents
भारत के भगोड़े का पाकिस्तान में रेड कार्पेट वेलकमपाकिस्तान में जाकिर ने अनाथ लड़कियों का कहा गैर-मरहम, विवाद

हमेशा हिन्दू धर्म के खिलाफ जहर उगलने वाले जाकिर नाइक के सामने पाकिस्तान के हिंदू विद्वान प्रोफेसर मनोज चौहान ने उन्हीं की मौजूदगी में मंत्र के साथ अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि सनातन दुनिया का सबसे पुराना धर्म हैं।

चौहान ने गीता में भगवान कृष्ण के उपदेश की बात करते हुए कहा कि गीता में इंसान के निष्काम कर्म की बात कही गई है। मनोज चौहान ने मंत्र के बाद कहा कि मैं हमेशा भगवान से प्रार्थना करता हूं कि पाकिस्तान हमेशा खुशहाल रहे।

मनोज चौहान ने जाकिर नाइक से अपना सवाल पूछते हुए कहा कि गीता में भगवान कहते हैं कि समाज ही इंसान की कर्मस्थली है और इंसान को समाज की भलाई के लिए ही काम करना चाहिए।

चौहान ने कहा कि इस वक्त धर्म के नाम पर गरीबों और मासूमों का खून बहाया जा रहा है, इससे धर्म तो बदनाम होता ही है विश्वभर में उसे लेकर एक डर भी फैलता है।

तो आखिर जो धर्म और संगठन धर्म के नाम पर डर और आतंक फैलाने की कोशिश करते हैं उन्हें रोकने के लिए क्या करना चाहिए?

मनोज के इस सवाल पर कट्टरपंथ की बातें करने वाला जाकिर नाइक भी इंसानियत की बातें करने लगा। उसने कहा कि दुनिया में हर जगह लोग धर्म को आतंक से जोड़कर देखने में लगे हुए हैं।

हमें कुरान में लिखी बातों पर जोर देना चाहिए, यह बातें सभी धर्मों में एक जैसी हैं हमें इन पर ही ध्यान देना चाहिए। हालांकि मनोज चौहान के सवाल की हमें कट्टरता को रोकने के लिए क्या करना चाहिए इस सवाल पर जाकिर नाइक ने कोई खास जवाब नहीं दिया।

भारत के भगोड़े का पाकिस्तान में रेड कार्पेट वेलकम

इससे पहले पाकिस्तान पहुंचे जाकिर नाइक ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की, जिन्होंने जाकिर की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने दुनिया में इस्लामिक ज्ञान को बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसके बाद जाकिर नाइक ने उपप्रधानमंत्री इशाक डार से भी मुलाकात की। जाकिर नाइक इस समय पाकिस्तान में किसी सेलिब्रिटी की तरह घूम रहा है।

भारत सरकार ने भगोड़े जाकिर नाइक के पाकिस्तान में रेड कार्पेट वेलकम पर कहा कि हमारे लिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पाकिस्तान ने जाकिर नाइक का स्वागत किया।

पाकिस्तान में जाकिर ने अनाथ लड़कियों का कहा गैर-मरहम, विवाद

पाकिस्तान में पहुंचे जाकिर नाइक का विवादों ने भी पीछा नहीं छोड़ा। दरअसल, एक अनाथ लड़कियों के कार्यक्रम एंकर का लड़कियों को बेटियां कहना नाइक को पसंद नहीं आया, जिसके बाद वह मंच छोड़कर चला गया।

बाद में जब उससे यह पूछा गया कि आखिर वह मंच छोड़कर नीचे क्यों गए तो उन्होंने बताया कि लड़कियां गैर महरम होती थी।

इस कारण इनको बेटियां नहीं कहा जा सकता। इस्लामिक शब्दावली में गैरमहरम का मतलब कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो खून का नजदीकी नहीं होता है, अंजान होता है या जिसके बारे में कोई जानकारी ना हो।

ऐसे में ऐसे व्यक्तियों से या ऐसी लड़कियों से शादी की जा सकती है।

जाकिर नाइक भारत से भागकर मलेशिया में रह रहा है। भारत में इसके खिलाफ एनआईए ने कई केस दर्ज किए हुए हैं। भारत सरकार लगातार मलेशिया से जाकिर के प्रत्यर्पण के लिए कह चुकी है लेकिन अभी तक यह संभव नहीं हो पाया है।

The post पाकिस्तानी हिंदू के सवालों के सामने जाकिर नाइक की बोलती बंद, गीता के उपदेश सुनकर लगे बगलें झांकने… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
“डेंगू को हराने के लिए सतर्कता और तत्परता ज़रूरी” – डॉ. सुनीता टम्टा
HealthUttarakhand

डेंगू पर प्रहार – स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त, सभी जनपदों को दिए कड़े निर्देश

Khabar 360 India Khabar 360 India April 16, 2025
ओडिशा और उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, करेंगे मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव और राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन
इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा से नाराज VHP, सरकार से सख्त कदम की मांग
भारत संग कैसे रिश्ते चाहती है बांग्लादेश सरकार, शेख हसीना के रहने से क्या होगा असर…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?