By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में हेल्थ थीम पार्क का उद्घाटन: राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर स्वास्थ्य और पोषण की दिशा में एक अनूठी पहल
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड में हेल्थ थीम पार्क का उद्घाटन: राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर स्वास्थ्य और पोषण की दिशा में एक अनूठी पहल
"हेल्थ थीम पार्क के उद्घाटन के दौरान कुपोषण से उबरे बच्चों ने फाइबर स्कल्पचर्स का अवलोकन किया।"
Uttarakhand

उत्तराखंड में हेल्थ थीम पार्क का उद्घाटन: राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर स्वास्थ्य और पोषण की दिशा में एक अनूठी पहल

"हेल्थ थीम पार्क के उद्घाटन के दौरान कुपोषण से उबरे बच्चों ने फाइबर स्कल्पचर्स का अवलोकन किया।"

Khabar 360 India
Last updated: August 31, 2024 11:48 am
Khabar 360 India Published August 31, 2024
Share
"हेल्थ थीम पार्क के उद्घाटन के दौरान कुपोषण से उबरे बच्चों ने फाइबर स्कल्पचर्स का अवलोकन किया।"
SHARE

राष्ट्रीय पोषण माह 1-30 सितम्बर 2024 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशालय परिसर में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत “हेल्थ थीम पार्क” का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में थीम पार्क का अनावरण कुपोषण से सामान्य श्रेणी का सफर तय करने वाले बच्चों द्वारा किया गया।

हेल्थ थीम पार्क का उद्देश्य आम जनमानस को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों, योजनाओं आदि से निरंतर अवगत कराना है। थीम पार्क में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, संपूर्ण टीकाकरण, मातृ व शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूमिका और मोटे अनाज आदि विषयों को प्रदर्शित किया गया है। इस पार्क में विभिन्न फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के प्रतीकात्मक मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है, जिससे लोग पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. ने अपने संबोधन में कहा, “यह पार्क न केवल एक कलात्मक प्रस्तुति है, बल्कि यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली एवं पोषण के महत्व को समझाने का एक माध्यम भी है। यह एक जागरुकता का ऐसा माध्यम है जो निरंतर और लंबे अंतराल में स्थापित रहेगा साथ ही इसके संदेश समुदाय को प्रभावित करेंगे।”

उन्होंने कहा कि, हमारे लिए गर्व एवं उल्लास का विषय है कि थीम पार्क का अनावरण उन छोटे बच्चों द्वारा किया गया जो कि प्रेरणास्रोत है जिन्होंने कुपोषण की श्रेणी से सामान्य श्रेणी का सफर तय किया है। यह बच्चे हमारे लिये रोल मॉडल हैं, इनके कर कमलों से थीम पार्क का अनावरण करा कर हमने यही संदेश देने का प्रयास किया है।

मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश भर में सभी हितधारकों के साथ मिलकर राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक मनाया जाएगा। इस साल पोषण माह की थीम “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत” है। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं की पोषण स्थिति को बेहतर बनाने के अपने प्रयासों को मजबूत करने के लिए एक घंटे के भीतर स्तनपान की शुरुआत, जन्म के बाद पहले छह महीने तक केवल स्तनपान, उम्र के हिसाब से पूरक आहार की आदतें और एनीमिया की रोकथाम-प्रबंधन के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु प्रदेश भर में अभियान संचालित किए जाएंगे।

डॉ. तारा आर्या, स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य लोगों में पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ाना है। उन्होंने इस थीम पार्क की सराहना की और इसे एक अनूठी पहल बताया, जो लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सहायक रहेगा।

कार्यक्रम में डॉ मनु जैन निदेशक एनएचएम, डॉ तृप्ति बहुगुणा सलाहाकार एसएचआरसी सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य महानिदेशालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। थीम पार्क में प्रदर्शित फाइबर स्कल्पचर्स को देखने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया।

You Might Also Like

एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर

Skill India 2025–26: 3D Digital Game Art में अक्षज पटानी ने नेशनल में जीता सिल्वर

धामी से उप सेना प्रमुख की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

मुख्यमंत्री  ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मुख्यमंत्री

TAGGED:"सुपोषित भारत"हेल्थ थीम पार्क"# राष्ट्रीय पोषण माहसशक्त भारत"साक्षर भारत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

लेबनान की स्थिति देखते हुए हिजबुल्लाह ने संघर्ष विराम की शर्तें मानी; अब इजरायल का अगला कदम क्या होगा?…

News Desk News Desk November 19, 2024
सरकार के इस बजट से BSNL जल्द ही 5G सेवाओं को लॉन्च करने की कर रहा तैयारी
100 percent free 3d vegas party bonus game Ports Zero Install Zero Registration Play Online video Position Computers
ट्रंप का बड़ा फैसला: कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ, चीन पर 10% शुल्क
Fre Spins Bonussen Allen Belgisch Free gratis Rabcat gokkasten geen download met bonus Spins Promoties

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?