By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: कनाडा के खिलाफ भारत का सख्त कदम, 6 राजनयिकों को निष्कासित किया; केवल 5 दिन की मोहलत…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > कनाडा के खिलाफ भारत का सख्त कदम, 6 राजनयिकों को निष्कासित किया; केवल 5 दिन की मोहलत…
World News

कनाडा के खिलाफ भारत का सख्त कदम, 6 राजनयिकों को निष्कासित किया; केवल 5 दिन की मोहलत…

News Desk
Last updated: October 15, 2024 11:33 am
News Desk Published October 15, 2024
Share
SHARE

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत पर गंभीर आरोप लगाने वाली कनाडाई सरकार पर भारत ने एक और सख्त ऐक्शन लिया है।

भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं। सभी को 19 अक्टूबर तक या उससे पहले देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

इससे पहले भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कनाडा में अपने सभी राजनयिक वापस बुलाने का निर्णय लिया था।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार शाम जानकारी दी कि 6 कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है।

इसमें कार्यवाहक उच्चायुक्त स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, उप उच्चायुक्त पैट्रिक हेबर्ट, फर्स्ट सेक्रेटरी मैरी कैथरीन जोली,फर्स्ट सेक्रेटरी लैन रॉस डेविड ट्राइट्स, फर्स्ट सेक्रेटरी एडम जेम्स चुइपका और पाउला ओरजुएला शामिल हैं।

आदेश में कहा गया है कि सभी को शनिवार 19 अक्टूबर या उससे पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।

इससे पहले भारत ने सोमवार को ही कनाडा से अपने उच्चायुक्त और ‘‘निशाना बनाए जा रहे’’ अन्य राजनयिकों एवं अधिकारियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। इसमें उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा, पांच अन्य राजनयिक और अन्य अधिकारी शामिल हैं।

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच से इन अधिकारियों को जोड़ने के कनाडा के प्रयासों के जवाब में भारत ने यह कार्रवाई की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस बात पर जोर दिया गया है कि उग्रवाद और हिंसा के माहौल में जस्टिन ट्रूडो सरकार की कार्रवाइयों ने हमारे राजनयिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। हमें उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा कनाडाई सरकार की प्रतिबद्धता पर कोई भरोसा नहीं है। भारत के खिलाफ उग्रवाद, हिंसा और अलगाववाद को ट्रूडो सरकार के समर्थन के जवाब में भारत आगे कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।’’

विदेश मंत्रालय ने कनाडा के प्रभारी राजदूत स्टीवर्ट रॉस व्हीलर को तलब करने के कुछ ही देर बाद फैसले की घोषणा की।

The post कनाडा के खिलाफ भारत का सख्त कदम, 6 राजनयिकों को निष्कासित किया; केवल 5 दिन की मोहलत… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी, केरल में इमरजेंसी लैंडिंग

News Desk News Desk January 3, 2025
जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 37 से हुई पार, 12 की हालत नाजुक
श्रीदेव सुमन: राजभक्त जिसकी मौत बनी राजशाही की मौत का कारण
निज्जर से अधिक हत्याओं और गोल्डी बरार के पार्टनर के रूप में पहचान जाने वाला खालिस्तानी अर्श डाला, कौन है वह जिसे कनाडा में पकड़ा गया?…
देहरादून पहुंचे स्वामी दर्शन भारती,अंकिता मामले में बोले—उर्मिला को पुलिस पर नहीं था भरोसा

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?