By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: भारत को महा-भारत बनना होगा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से दुखी सद्गुरु…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > भारत को महा-भारत बनना होगा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से दुखी सद्गुरु…
World News

भारत को महा-भारत बनना होगा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से दुखी सद्गुरु…

News Desk
Last updated: August 7, 2024 10:15 am
News Desk Published August 7, 2024
Share
SHARE

बांग्लादेश में उपद्रवियों के द्वारा दर्जनों मंदिरों को जला दिया गया है।

कई हिंदुओं की निर्मम हत्या कर दी गई है। अवामी लीग के 20 से अधिक नेताओं को जिंदा जला दिया गया। पड़ोसी देश में जारी दंगों के बीच भारत में धार्मिक नेताओं के बयान सामने आए हैं।

सद्गुरु के नाम से प्रसिद्ध जग्गी वासुदेव ने भारत को वहां हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार की चिंता करने की सलाह दी है।

उन्होंने मंदिरों पर हुए हमले से जुड़ी एक खबर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, ”हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार सिर्फ बांग्लादेश का आंतरिक मामला नहीं है।

अगर हम अपने पड़ोस में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द खड़े होकर कार्रवाई नहीं करते हैं तो भारत कभी भी महा-भारत नहीं बन सकता है।”

विभाजन का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे लिखा, ”जो इस राष्ट्र का हिस्सा था दुर्भाग्य से वह पड़ोसी बन गया। लेकिन हमारी सभ्यता से जुड़े लोगों को इन भयावह अत्याचारों से बचाना हमारी जिम्मेदारी है।”

इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता भैयाजी जोशी ने मंगलवार को कहा कि आरएसएस सरकार से अनुरोध करता है कि वह पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे, जहां राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है।

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य और इसके पूर्व महासचिव जोशी ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने की खबरें आई हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर जोशी ने कहा, ‘‘बांग्लादेश एक अलग राष्ट्र है। यहां से स्वैच्छिक संगठन क्या कर सकते हैं, इसकी अपनी सीमाएं हैं।

लेकिन हम (भारत) सरकार से वहां हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि सरकार इस दिशा में कदम उठाएगी।’’

आपको बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के बाद हुई हिंसा में कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई, महिलाओं पर हमला किया गया तथा अवामी लीग पार्टी से जुड़े कम से कम दो हिंदू नेताओं की हत्या कर दी गई। समुदाय के नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद नेता काजोल देबनाथ ने यहां समूह की एक बैठक से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने देश के विभिन्न हिस्सों में हुई बर्बरता की कुछ घटनाओं को संकलित किया है, जिससे हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय चिंतित हैं।’’

देबनाथ ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दो हिंदू नेताओं की उत्तर-पश्चिमी सिराजगंज और रंगपुर में हत्या कर दी गई, जो हसीना की अवामी लीग पार्टी के नेता थे। उन्होंने कहा कि परिषद अभी और जानकारी एकत्र कर रही है। देबनाथ ने कहा कि हमलावरों ने ‘‘दुकानों, मंदिरों और घरों में लूटपाट की और हिंदू महिलाओं पर हमला किया।’’

The post भारत को महा-भारत बनना होगा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से दुखी सद्गुरु… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

पत्नी को नशा देकर अजनबियों से रेप करवाता था पति, बलात्कारियों में पत्रकार भी शामिल; 10 साल तक हुई दरिंदगी…

News Desk News Desk September 4, 2024
बांग्लादेश में चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, विजय दिवस पर मोहम्मद यूनुस ने बताया आगे का प्लान
कांग्रेस से निकाली गईं कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली महिला, कहा था- इंप्रेस करना पड़ता है…
चीन में प्रदर्शित रूस का एसयू-57 हुआ आलोचना का शिकार  
केरल सरकार का बड़ा फैसला; बच्चे के चिकन फ्राई के आग्रह के बाद बदलेगा केरल आंगनवाड़ी का मेन्यू

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?