By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: कनाडा वॉलमार्ट में भारतीय मूल की लड़की की मौत, पुलिस ने बताया मौत संदिग्ध नहीं
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > कनाडा वॉलमार्ट में भारतीय मूल की लड़की की मौत, पुलिस ने बताया मौत संदिग्ध नहीं
World News

कनाडा वॉलमार्ट में भारतीय मूल की लड़की की मौत, पुलिस ने बताया मौत संदिग्ध नहीं

News Desk
Last updated: November 19, 2024 12:22 pm
News Desk Published November 19, 2024
Share
SHARE

कनाडा के एक वॉलमार्ट स्टोर के बेकरी डिपार्टमेंट के वॉक-इन ओवन में मृत लड़की के मामले की जांच पुलिस ने पूरी कर ली है। भारतीय मूल की महिला गुरसिमरन कौर की मौत पिछले महीने वॉलमार्ट स्टोर के बेकरी डिपार्टमेंट के वॉक-इन ओवन के अंदर संदिग्ध परिस्थियो में हुई थी। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस अधिकारी कर रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में बताया कि जांच में पाया गया कि मौत संदिग्ध नहीं थी और किसी गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला।

संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी मौत
दरअसल, 19 अक्तूबर को 19 वर्षीय लड़की हैलिफ़ैक्स में सुपरस्टोर के एक वॉक-इन ओवन के भीतर मृत पाई गई थी। इस घटना के बाद रिपोर्ट्स में बताया गया कि उसे उसकी मां ने जला हुआ पाया। मां उस स्टोर में पिछले करीब 10 सालों से काम कर रही है। इस घटना के बाद तमाम सवाल खड़े हुए, स्थानीय पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु की। रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस मामले की जांच अब पूरी कर ली गई है।

जांच में क्या आया सामने?
इस मामले को लेकर हैलिफ़ैक्स क्षेत्रीय पुलिस के जन सूचना अधिकारी मार्टिन क्रॉमवेल ने कहा कि हम समझते हैं कि जो कुछ हुआ उसके बारे में कई सवाल हैं। गहन जांच में समय लगता है। आगे उन्होंने बताया,"जांच के एक हिस्से के रूप में, हमने कई साक्षात्कार किए और वीडियो फुटेज की समीक्षा की। मैं यह साझा कर सकता हूं कि हमारी जांच से हमें किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं हुआ है। हमें नहीं लगता कि इसमें कोई और शामिल था। हम इस मामले में जनता की रुचि को स्वीकार करते हैं, और ऐसे सवाल हैं जिनका उत्तर कभी नहीं दिया जा सकता।"

शुरुआती जांच के दौरान हैलीफ़ैक्स पुलिस ने बताया था कि इस मामले की जांच थोड़ी कठिन है। जांच करने में कई एजेंसियां पुलिस की मदद कर रही हैं।

सुपरमार्केट में काम करती थी लड़की
घटना के बाद बताया गया था कि गुरसिमरन कौर ने अपनी माँ के साथ दो साल तक वॉलमार्ट में काम किया। वहीं, गौर के पिता और भाई भारत में रहते हैं और यहां पर काम करते हैं। 19 वर्षीय लड़की गुरसिमरन कौर की मौत के बाद वॉलमार्ट के कर्मचारियों ने सुझाव दिया था कि संभव है कौर को वॉक-इन ओवन में बंद कर दिया गया था और मरने तक जलाया गया हो।

दरअसल, पिछले महीने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वॉलमार्ट के कर्मचारी क्रिस ब्रीज़ी ने दावा किया था कि वॉलमार्ट में काम करते समय उन्होंने जिस ओवन का इस्तेमाल किया था, वह बाहर से चालू हो गया था और दरवाज़े के हैंडल को खोलना बहुत मुश्किल था। गुरसिमरन कौर के साथ करने वाली सहकर्मी क्रिस ब्रीज़ी ने यह भी बताया कि ओवन के अंदर एक आपातकालीन कुंडी लगी हुई थी और ऐसा कोई काम नहीं था जिसके लिए कर्मचारी को शारीरिक रूप से ओवन में प्रवेश करना पड़े।

उन्होंने इस टिक-टॉक वीडियो में यह भी दावा किया कि ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे कोई खुद को वहाँ बंद कर सके। वहीं, इस वीडियो में एक और सहकर्मी मैरी ने बताया था कि ओवेन का दरवाजा अपने आप बंद ही नहीं हो सकता है। इस ओवेन को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि दरवाजा बंद करने के लिए इसे दबाना होगा और क्लिक की आवाज़ सुननी ही होगी।

कैसे हुई थी गुरसिमरन कौर की मौत
उल्लेखनीय है कि 19 साल की गुरसिमरन कौर मूल रूप से भारत की रहने वाली थीं। वे 3 साल पहले अपनी मां के साथ यूनाइटेड किंगडम से कनाडा आईं थीं। कनाडा की स्थानीय मीडिया ने गुरसिमरन कौर की मृत्यु के बाद बताया था कि 19 अक्टूबर को गुरसिमरन की मां को चिंता हुई जब उन्होंने अपनी बेटी को बेकरी में एक घंटे तक नहीं देखा। देर तक अपनी बेटी से ना मिलने के बाद उन्होंने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल की, लेकिन कॉल नहीं लगा।  जिस कारण उनकी चिंता और बढ़ गई।
जब उनके अपनी बेटी नहीं मिली तो उन्होंने प्रशासन से मदद मांगी। दुखद बात यह है कि कई घंटों की तलाश के बाद, गुरसिमरन के जले हुए अवशेष बेकरी में वॉक-इन ओवन के अंदर पाए गए। जब उसकी मां ने वॉक-इन- ओवन का दरवाजा खोला तो वह भयभीत हो गईं।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

गुजरात के दाहोद मे बोले पीएम मोदी- जो हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा उसका भी मिटना तय

News Desk News Desk May 26, 2025
‘भारत पर न्यूक्लियर बम गिरा दूंगा…’ ब्रिटेन के यूट्यूबर ने दे दी बड़ी धमकी, खूब हुआ ट्रोल…
वीरान द्वीप पर 30 साल अकेले रहने वाले शख्स की मौत, जबरन लाए थे घर
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां कर रहीं हैं हैरान
Chardham Yatra 2025:- श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: ऑपरेशन सिंदूर के बाद चारधाम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?