By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: इजरायल ने लेबनान और गाजा को एक साथ दहलाया, रिहायशी इलाकों में बमबारी; कम से कम 45 की मौत…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > इजरायल ने लेबनान और गाजा को एक साथ दहलाया, रिहायशी इलाकों में बमबारी; कम से कम 45 की मौत…
World News

इजरायल ने लेबनान और गाजा को एक साथ दहलाया, रिहायशी इलाकों में बमबारी; कम से कम 45 की मौत…

News Desk
Last updated: October 11, 2024 12:10 pm
News Desk Published October 11, 2024
Share
SHARE

इजरायल का लेबनान और गाजा में आतंकियों के ठिकानों पर हमला जारी है।

गाजा के एक स्कूल पर बमबारी में इजरायली सेना ने कम से कम 27 लोगों की जान ले ली।

इसके बाद गुरुवार आधी रात को इजरायली सेना ने मध्य लेबनान के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 92 से अधिक लोग घायल हो गए।

स्थानीय चैनल अल जदीद ने मामले में रिपोर्ट किया है कि हमला इतना भयावह था कि मिसाइल अटैक से कई इमारतें जमींदोज हो गई और इलाके में आग फैल गई।

मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। जमींदोज इमारतों के मलबे में जिंदगी की तलाश की जा रही है। उधर, इजरायली सेना ने कहा कि उसने मिसाइल हमले में हिजबुल्लाह के सीनियर लीडर को निशाना बनाया है।

मध्य बेरूत के दो अलग-अलग इलाकों में बृहस्पतिवार शाम इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हो गए।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों से एक आवासीय इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा एक अन्य इमारत पूरी तरह ढह गई।

लेबनान की राजधानी में हुए इन हवाई हमलों पर इजराइली सेना ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजराइल ने लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने हमलों का दायरा बढ़ा दिया है और वहां जमीनी हमला शुरू कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहला हमला रास अल-नबा इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह विस्फोट आठ मंजिला इमारत के निचले हिस्से में हुआ।

वहीं, दूसरा हमला बुर्ज अबी हैदर क्षेत्र में हुआ, जहां एक पूरी इमारत ढह गई और आग की लपटों में घिर गई।

हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर था निशाने पर

इजरायली मीडिया ने बताया कि हवाई हमले में हिजबुल्लाह की संपर्क और समन्वय इकाई के प्रमुख वाफिक सफा को निशाना बनाया गया।

इससे पहले, फिलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर बृहस्पतिवार को इजराइली हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

The post इजरायल ने लेबनान और गाजा को एक साथ दहलाया, रिहायशी इलाकों में बमबारी; कम से कम 45 की मौत… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

’20 साल से झेल रहा हूं बदनामी…’, SC जज ने कोर्ट रूम में क्यों कहा ऐसा, फिर ठोक दिया 10 लाख जुर्माना…

News Desk News Desk September 28, 2024
Fresh Spielbank Erfahrungen 2024 6000+ Spiele & a single 3 hundred Vermittlungsgebuhr
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जल्द, लाभार्थियों को फटाफट करने होंगे ये 5 काम; खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये
इसरो का स्पेडेक्स मिशन सफल रहा तो भारत भी बन जाएगा ताकतवर
क्या सुधरेंगे मणिपुर के हालात? केंद्र सरकार भेज रही है 10,000 से ज्यादा सैनिक, हर इलाके में होगी तैनाती…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?