By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: इजरायल ने लेबनान में बरपाया कहर, बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर ढेर; 59 घायल…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > इजरायल ने लेबनान में बरपाया कहर, बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर ढेर; 59 घायल…
World News

इजरायल ने लेबनान में बरपाया कहर, बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर ढेर; 59 घायल…

News Desk
Last updated: September 21, 2024 9:52 am
News Desk Published September 21, 2024
Share
SHARE

इजरायल ने लेबनान में एक बार फिर से कहर बरपाया है।

राजधानी बेरूत में की गई एयरस्ट्राइक में कम से कम 59 लोग घायल हो गए हैं, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई। इस हमले में हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील मारा गया है।

वह हिज्बुल्लाह की रदवान यूनिट का प्रमुख था। इससे पहले हिज्बुल्ला ने उत्तरी इजरायल पर कई रॉकेट दागे थे जिसके बाद इजराइल ने ये हमले किए।

बेरूत के भीड़भाड़ वाले दक्षिणी उपनगरों में इजरायल का लक्ष्य क्या था, यह अभी साफ नहीं हो सका है। व्यस्त समय पर हुए हमलों के दौरान लोग अपने काम से निकल रहे थे और छात्र स्कूल से घर जा रहे थे।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीड़ितों की पहचान के बारे में विस्तार से नहीं बताया। लेबनानी समाचार चैनलों ने एक ध्वस्त इमारत से घायल लोगों को निकाले जाने का फुटेज प्रसारित किया, जबकि एम्बुलेंस हमले के स्थान पर पहुंच गईं थी।

इससे पहले, हिज्बुल्लाह ने शुक्रवार को उत्तरी इजरायल पर 140 से ज्यादा रॉकेट दागे थे, जिसके जवाब में इजराइली सेना ने लेबनान के बेरूत में ‘लक्षित हमले’ किए।

हिज्बुल्लाह समूह के एक करीबी अधिकारी ने भी नाम गुप्त रखने की शर्त पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से पुष्टि की कि शुक्रवार को जब इमारत को निशाना बनाया गया तो अकील वहां मौजूद था।

अकील हिजबुल्ला की विशिष्ट रदवान फोर्स और समूह की सर्वोच्च सैन्य संस्था जिहाद काउंसिल के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुका है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने 1983 में बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर बमबारी करने में कथित भूमिका के लिए अकील पर प्रतिबंध लगाया है, तथा यह भी आरोप है कि उसने लेबनान में अमेरिकी और जर्मन लोगों को बंधक बनाने का निर्देश दिया था तथा 1980 के दशक के दौरान उन्हें वहां बंधक बनाए रखा था।

बेरूत शहर से कुछ ही किलोमीटर दूर दहियाह में हमला व्यस्त समय के दौरान हुई, जब लोग काम से निकल रहे थे और छात्र स्कूल से घर जा रहे थे।

हिज्बुल्लाह ने शुक्रवार सुबह उत्तरी इजराइल में 140 रॉकेट दागे। यह हमला आतंकवादी समूह के नेता हसन नसरल्लाह द्वारा इजराइल पर बड़े पैमाने पर बमबारी का बदला लेने की कसम खाने के एक दिन बाद हुआ। इजरायली सेना और आतंकवादी समूह ने यह जानकारी दी।

इजरायल की सेना ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को तीन दौर में रॉकेट दागे गए, जिनका लक्ष्य लेबनान से लगी सीमा पर स्थित स्थल थे।

हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने सीमा पर कई स्थानों को कत्युशा रॉकेटों से निशाना बनाया है, जिनमें कई हवाई रक्षा अड्डे और एक इजराइली बख्तरबंद ब्रिगेड का मुख्यालय भी शामिल है।

उसने कहा कि इन ठिकानों पर पहली बार हमला किया गया है। इजरायली सेना ने कहा कि गोलान पहाड़ियों, साफेद और ऊपरी गैलिली के क्षेत्रों में 120 मिसाइलें दागी गयीं, जिनमें से कुछ को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।

सेना ने बताया कि अग्निशमन दल कई क्षेत्रों में जमीन पर गिरे मलबे के टुकड़ों से लगी आग को बुझाने में जुटे हैं। सेना ने यह नहीं बताया कि क्या किसी मिसाइल ने लक्ष्य को भेदा या कोई हताहत हुआ।

सेना ने बताया कि मेरोन और नेटुआ क्षेत्रों में 20 मिसाइलें दागी गईं और इनमें से अधिकांश खुले क्षेत्रों में गिरीं। सेना ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

The post इजरायल ने लेबनान में बरपाया कहर, बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर ढेर; 59 घायल… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Chandigarh

मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाषण

Khabar 360 India Khabar 360 India December 15, 2025
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान हत्या दिवस 2025 पर लोकतंत्र सेनानियों से की मुलाकात….
विभागीय आपदा प्रबंधन योजना बनाने की डेडलाइन तय
लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से किस तरह इंटरव्यू दिया; अब बड़ा एक्शन लिया गया है, जिसमें 2 डीएसपी समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं…
उत्तराखंड सरकार सतर्क: पर्यटन सीजन से पहले मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, FDA टीम करेगी निरीक्षण…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?