By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: गगनयान मिशन की तैयारियों में इसरो और नौसेना का बड़ा कदम, वेल डेक रिकवरी परीक्षण किया 
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > गगनयान मिशन की तैयारियों में इसरो और नौसेना का बड़ा कदम, वेल डेक रिकवरी परीक्षण किया 
National

गगनयान मिशन की तैयारियों में इसरो और नौसेना का बड़ा कदम, वेल डेक रिकवरी परीक्षण किया 

News Desk
Last updated: December 11, 2024 12:09 pm
News Desk Published December 11, 2024
Share
SHARE

बेंगलुरु। देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारी में जुटे इसरो ने नौसेना के साथ मिलकर गगनयान का वेल डेक रिकवरी परीक्षण किया। इसरो ने मंगलवार को कहा कि यह परीक्षण पूर्वी नौसेना कमान में छह दिसंबर को विशाखापत्तनम तट पर वेल डेक जहाज का उपयोग करके किया गया।

वेल डेक जहाज ऐसे जहाज को कहते हैं जिसमें पानी भरा जा सकता है ताकि नावों, लैंडिंग यान, अंतरिक्ष यान को जहाज के भीतर ले जाया जा सके। दरअसल, मिशन के अंत में क्रू माड्यूल के समुद्र में उतरने के बाद चालक दल को जल्द से जल्द रिकवर करना होता है।

इसके लिए क्रू मॉड्यूल को चालक दल के साथ जहाज के डेक के अंदर खींचकर ले जाया जाता है ताकि अंतरिक्षयात्री आराम से बाहर आ सके। इस प्रक्रिया में रिकवरी बाय को जोड़ने, क्रू मॉड्यूल को खींचने, वेल डेक जहाज में प्रवेश करने, क्रू माड्यूल की सटीक स्थिति निर्धारित करने तथा वेल डेक से पानी निकालने के परीक्षण शामिल थे।

यह परीक्षण क्रू माड्यूल के रिकवरी मिशन का हिस्सा है। जिसका उपयोग अंतरिक्ष यात्रियों को उनके मिशन के बाद पृथ्वी पर वापस लाने के लिए किया जाएगा। इस परीक्षण से मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

गगनयान मिशन के तहत तीन अंतरिक्षयात्रियों को तीन दिवसीय मिशन के लिए 400 किमी की कक्षा में भेजा जाएगा और उन्हें भारतीय समुद्री क्षेत्र में उतारा जाएगा। इस मिशन के जरिये भारत अंतरिक्षयात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाने की अपनी क्षमता प्रदर्शित करेगा।

इसरो अध्यक्ष सोमनाथ ने कहा था कि हम पिछले 4 वर्षों से गगनयान मिशन में जुटे हैं। रॉकेट पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। पहली मानवरहित उड़ान अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगी। उन्होंने कहा कि पहले इसे हम दिसंबर में लॉन्च करना चाहते हैं। मगर तकनीकी वजह से इसे थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है।

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, मांगें पूरी होने का कर रहे इंतजार

News Desk News Desk August 22, 2024
Zavedení Discord kasíno stránek: Digitální hranice
Uttarakhand News: धामी सरकार का रोजगार पर विशेष जोर, स्वरोजगार के लिए योजनाएं और सब्सिडी, ऋण स्वीकृति की समय सीमा तय….
Как трансформируется оформление взаимодействующих систем
Uttarakhand News: सीएम धामी से बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक ने की शिष्टाचार भेंट, शिक्षा व उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे शामिल….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?