By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: 14 दिसंबर की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में उमड़ेगा लालकुआँ, काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने किया जनसंपर्क, बोले—दो हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > 14 दिसंबर की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में उमड़ेगा लालकुआँ, काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने किया जनसंपर्क, बोले—दो हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
Uttarakhand

14 दिसंबर की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में उमड़ेगा लालकुआँ, काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने किया जनसंपर्क, बोले—दो हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

Khabar 360 India
Last updated: December 11, 2025 5:14 am
Khabar 360 India Published December 11, 2025
Share
SHARE

14 दिसंबर की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में उमड़ेगा लालकुआँ” काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने किया जनसंपर्क, बोले—दो हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल।

रिपोर्टर- गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली को सफल बनाने के लिए लालकुआँ क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। युवा कांग्रेस नेता एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने बुधवार को व्यापक जनसंपर्क कर लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

दुर्गापाल ने दावा किया कि लालकुआँ से करीब दो हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे, जिसके लिए बसों, कारों व रेलमार्ग सहित सभी परिवहन साधनों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश चरम पर है और हर घर में इस कार्यक्रम की चर्चा है।

यहाँ अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुर्गापाल ने कहा कि दिल्ली की रैली में लालकुआँ की ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज होगी।

उन्होंने कहा, “अगर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा राहुल गांधी कर सकते हैं, तो हमारी भी जिम्मेदारी है कि भारी संख्या में दिल्ली पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र और संविधान की सुरक्षा के लिए तय तिथि पर दिल्ली पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। दुर्गापाल ने कहा कि जनता आज महंगाई, बेरोज़गारी और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते दबाव से त्रस्त है।

ऐसे में अब समय आ गया है कि जनता अपनी आवाज बुलंद करे और सत्ता में बैठे ‘वोट चोरों’ को बाहर करने का संदेश दे।
उन्होंने कहा कि यह रैली केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि जनतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का व्यापक स्वर है, जिसे पूरी ताकत से उठाया जाएगा।

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

TAGGED:LalkuanUttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद मामले में अमूल ने पुलिस में की शिकायत

News Desk News Desk September 22, 2024
Teachers Day 2025 : सीएम धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, कहा- शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं….
गणेश पंडाल पर पथराव के मामले में अब तक 27 गिरफ्तार, घटना में 6 नाबालिग भी शामिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट खेलकर किया शुभारंभ…
चीन के टाइप-08 से आगे निकले भारत के डब्ल्यूएचएपी बख्तरबंद वाहन

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?