By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: सांसद अजय भट्ट ने संजय वन का औचक निरीक्षण, जल्द उद्घाटन का किया ऐलान
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > सांसद अजय भट्ट ने संजय वन का औचक निरीक्षण, जल्द उद्घाटन का किया ऐलान
Uttarakhand

सांसद अजय भट्ट ने संजय वन का औचक निरीक्षण, जल्द उद्घाटन का किया ऐलान

Khabar 360 India
Last updated: December 26, 2025 1:54 pm
Khabar 360 India Published December 26, 2025
Share
SHARE

अजय भट्ट ने किया संजय वन का औचक निरीक्षण, पर्यटकों के लिए सौंदर्यकरण कार्यों का लिया जायज़ा, अजय भट्ट ने संजय वन में देखी कुमाऊनी शैली में सौंदर्यकरण की तैयारियां,पर्यटन की दृष्टि से सांसद भट्ट का संजय वन स्थल निरीक्षण, जल्द उद्घाटन का ऐलान

रुद्रपुर/लालकुआँ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से  अजय भट्ट ने आज संजय वन का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। सांसद ने देखा कि सुबह से ही संजय वन में पर्यटकों और छोटे बच्चों की चहल-पहल है। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से संजय वन के सौंदर्यकरण और अन्य व्यवस्थाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

भट्ट ने अधिकारियों को कुमाऊनी शैली में संजय वन के मुख्य द्वार के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संजय वन का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही कराया जाएगा।

सांसद ने डेढ़ घंटे तक स्थल निरीक्षण करते हुए संजय वन के पर्यटकों के प्रति आकर्षण को देखा और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इसके विस्तार और विकास की रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पर्यटक गतिविधियों के लिए बंद रहने के बाद संजय वन को पुनःस्थापित किया गया है और सौंदर्यकरण का कार्य बड़े स्तर पर किया जा रहा है।

वर्तमान में 74 लाख रुपए की लागत से कुमाऊनी शैली में भव्य प्रवेश द्वार और अन्य कार्यों का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसके अलावा वन के भीतर इलेक्ट्रिक वाहन से भ्रमण की सुविधा, सुरक्षा चौकी, और चारों ओर सोलर फेंसिंग की वोल्टेज बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में पर्यटकों के लिए आवास की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सांसद भट्ट ने सचिव वन आर.के. सुधांशु और डीएफओ के साथ दूरभाष पर वार्ता कर मुख्य द्वार निर्माण सहित शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संजय वन पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत रमणीय स्थल है, जिसमें हाईटेक नर्सरी, वन्य जीव पार्क, नवग्रह पार्क और 12 राशियों के अनुसार सुंदर रमणीय पार्क शामिल हैं, और यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

You Might Also Like

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद

आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में एचएमआईएस व एचपीआर अनिवार्य

लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी

TAGGED:Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Betting Legislation 2025 Australian continent Compartments and slot pearls of india you may Partners

Khabar 360 India Khabar 360 India March 24, 2026
इसरो का स्पेडेक्स मिशन सफल रहा तो भारत भी बन जाएगा ताकतवर
तहसीलदार के नाम से गवर्नर आनंदी बेन को फर्जी नोटिस, राज्यपाल की नाराजगी पर अफसरों में हड़कंप
विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से की मुलाकात, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा
कनेक्टिविटी से ही मिलेगी दुनिया को नई दिशा : पीएम मोदी 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?