By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: एयरफोर्स रिटायर्ड ऑफ़िसर की हत्या का पर्दाफाश
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > एयरफोर्स रिटायर्ड ऑफ़िसर की हत्या का पर्दाफाश
Uttarakhand

एयरफोर्स रिटायर्ड ऑफ़िसर की हत्या का पर्दाफाश

Khabar 360 India
Last updated: December 1, 2025 3:03 pm
Khabar 360 India Published December 1, 2025
Share
SHARE

थाना बहादराबाद

एसएसपी हरिद्वार की लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा

हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर मनाया अपनी काबिलियत का लोहा

रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी हत्या प्रकरण से उठाया पर्दा

थाना बहादराबाद, कोतवाली रानीपुर व सीआईयू टीम का संयुक्त प्रयास रहा सफल

कलयुगी बेटा निकला मास्टरमाइंड, दोस्तों संग रची पिता के हत्या की साजिश

पिता की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर थी बेटे की नजर, सम्पत्ति अपने नाम कराने का पिता पर बना रहा था दबाव

पिता द्वारा संपति नाम न करने व बेदखल करने की धमकी को लेकर था खपा आरोपी बेटा

दोस्त की शादी में ले जाने का बहाना बना पिता की अपने साथ ले गया था आरोपी बेटा

पुलिस को गुमराह करने के लिए 112 पर दी थी झूठी सूचना

प्लान के मुताबिक दोस्तों को भी आधे रास्ते से कार में बैठाकर दिया वारदात को अंजाम

एक स्कॉर्पियो व ₹30 लाख में दोस्तों को दी थी पिता की हत्या की सुपारी

कलयुगी बेटा सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद

क्या था मामला-

29.11.2025 को वादी मुकदमा होशियार सिंह निवासी जमालपुर कंला कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार द्वारा कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि मैं अपने पिता के साथ रोशनाबाद में शादी में जा रहा था तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जटवाडा पुल ज्वालापुर से गाडी में लिफ्ट मांगी जिसके द्वारा मेरे पिता की गोली मार कर हत्या कर दी है।

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

उक्त घटना को देखते हुए थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0-507/2025 धारा-103(1) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते SSP हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर व ए0एस0पी0 ज्वालापुर के नेतृत्व में अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

मृतक के बेटे से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा वादी (मृतक के बेटे) से पूछताछ कि तो उसके द्वारा बताया की वह किसी दोस्त को शादी में जा रहा था। जब दोस्त के बारे में एक से पूछताछ की गई तो वो सही से जवाब नहीं दे पाया। जिससे शक की सुई बेटे पर ही घूमने लगी।

बेटा ही निकला पिता की हत्या का मास्टरमाइंड

कई घंटों चली पूछताछ में बेटा बार-बार अपने बयान बदलता रहा व सही जानकारी नहीं दे पाया। थक हार बेटे ने अपना जुर्म क़बूल कर बताया कि उसने ही दोस्तो के साथ मिलकर पिता की हत्या की है।

क्या थी हत्या की वजह

मृतक रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफ़िसर था जिसके पास करोड़ों की संपत्ति थी। मृतक का बेटे की गलत संगती व गलत आदतों के कारण बेटे के साथ सम्बन्ध ठीक नही थे व मृतक के पुत्र द्वारा अपने पिता को सम्पति अपने नाम पर करने के लिए भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था किन्तु मृतक द्वारा पुत्र के नाम सम्पति करने से मना कर दिया था व अपनी सम्पति से भी बेदखल करने के लिए कहा था। जिससे नाराज बेटे यशपाल द्वारा अपने दोस्तो ललित मोहन उर्फ राजन व शेखर निवासीगण सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करने की योजना बनाई व दोस्तों को हत्या के बाद 30 लाख रूपये व 01 स्कोर्पियो देना तय किया था।

कैसे दिया घटना को अंजाम

तीनो अभियुक्तगण यशपाल, ललित मोहन उर्फ राजन व शेखर द्वारा तय किया कि मृतक का पुत्र यशपाल मृतक भगवान सिंह को शादी में रोशनाबाद जाने के बहाने से रात्रि में ज्वालापुर -बहादराबाद नहर पटरी पर लेकर आयेगा व राजन व शेखर जटवाला पुल से आगे बैराज के पास मिलेगें व यशपाल, राजन को अपना दोस्त बताकर शादी में जाने के बहाने कार में बैठायेगा व इसी दौरान भगवान सिंह की गोली मारकर हत्या कर देगें। तीनों आरोपियों ने प्लान के मुताबिक घटना को अंजाम दिया।

योजना अनुसार तीनो अभियुक्तो द्वारा 29.11.2025 की दोपहर में नहर पटरी ज्वालापुर बहादराबाद पर रेकी की थी व उसके बाद रात में मृतक के पुत्र यशपाल ने अपने पिता भगवान सिंह को रोशनाबाद में दोस्त की झूठी शादी का बहाना बनाकर रात करीब 08.00 बजे कार से अपने साथ लेकर जटवाला पुल से आगे डैम पर पहुंचे जहां पर पूर्व से ही ललित मोहन उर्फ राजन व शेखर इंतजार कर रहे थे।

यशपाल द्वारा अपने पिता को स्वंय गाडी चलाने के लिए गाडी रूकवाई व स्वंय ड्राईवर सीट पर आ गया इसी दौरान राजन भी गाडी के पास आया व यशपाल द्वारा राजन को अपना दोस्त बताकर गाडी में बैठा लिया था व ललित मोहन उर्फ राजन द्वारा अपने पास लिये तमंचे से भगवान सिंह की कनपटी पर 02 राउण्ड फायर कर उनको मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद ललित मोहन उर्फ राजन गाडी से उतरकर मौके से फरार हो गया था व मृतक के पुत्र द्वारा घटना के कुछ समय बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी थी।

गिरफ्तारी
पुलिस टीम द्वारा मृतक के पुत्र यशपाल व उसके दोनों साथियों ललितमोहन उर्फ राजन व शेखर को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त ललित मोहन उर्फ राजन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कपडे जाकेट व जूते सीतापुर ज्वालापुर स्थित एक किराये के कमरे से बरामद किये गये है।

नाम पता अभियुक्तगण
01. यशपाल पुत्र भगवान सिंह निवासी जमालपुर कलाँ थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र करीब-21 वर्ष
02. राजन उर्फ ललित मोहन पुत्र सुरेश गिरी निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र
03. शेखर पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कालोनी थाना कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार

बरामदा माल
01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस
घटना में प्रयुक्त अभियुक्त राजन की जाकेट व जूते

पुलिस टीम
01. थानाध्यक्ष बहादराबाद उ0नि0 अंकुर शर्मा
02. व0उ0नि0 नितिन बिष्ट
03. उ0नि0 अमित नौटियाल- चौकी प्रभारी कस्बा
04. उ0नि0 उमेश कुमार- चौकी प्रभारी शांतरसा
05. उ0नि0 जगमोहन सिंह
06. हे0कानि0 होशियार सिंह
07. कानि0 बलवंत सिंह
08. कानि0 वीरेन्द्र चौहान
09. कानि0 मुकेश नेगी
10. कानि0 शाहआलम
11. कानि0 ड्राईवर वीरेन्द्र सिंह

पुलिस टीम कोतवाली रानीपुर
01. निरीक्षक शांति कुमार गंगवार
02. कानि० नरेंद्र राणा
03. कानि० उदय चौहान

सी0आई0यू0 हरिद्वार
01. निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
02. कानि0 नरेन्द्र सिंह
03. कानि0 उमेश
04. कानि0 हरवीर सिंह
05. कानि0 वसीम

You Might Also Like

एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर

Skill India 2025–26: 3D Digital Game Art में अक्षज पटानी ने नेशनल में जीता सिल्वर

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ऋषिकेश महायोजना 2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज

धामी से उप सेना प्रमुख की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

मुख्यमंत्री  ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

TAGGED:Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

हिजबुल्लाह ठिकानों से मिला हथियारों का जखीरा देख इजराइली सेना सकते में

News Desk News Desk November 20, 2024
Csökkentse spektrumköltségeit: 9 módszer a megtakarításra 2024-ben
ईरान पर इजराइली हमला घातक और चौंकाने वाला होगा!
रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने ट्रंप का समर्थन किया, कमला हैरिस पर बयान दिया
PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में हुई बड़ी बदलाव, इन लोगों को नहीं मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, जानें क्या है बदलाव…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?