By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Muslims in India: महंत ने की मांग – ऐसा कानून लाओ जिसमें मुसलमानों को वोट देने का अधिकार न हो…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > Muslims in India: महंत ने की मांग – ऐसा कानून लाओ जिसमें मुसलमानों को वोट देने का अधिकार न हो…
National

Muslims in India: महंत ने की मांग – ऐसा कानून लाओ जिसमें मुसलमानों को वोट देने का अधिकार न हो…

News Desk
Last updated: November 27, 2024 11:41 am
News Desk Published November 27, 2024
Share
SHARE

किसानों और उनकी जमीन की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होने का आग्रह करते हुए विश्व वोक्कालिगा महासमस्तन मठ के महंत कुमार चंद्रशेखरनाथ स्वामीजी ने मंगलवार को कहा कि ऐसा कानून लाया जाना चाहिए जिसमें मुस्लिम समुदाय के पास वोट देने का अधिकार न हो।

स्वामीजी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई वक्फ बोर्ड न हो। उन्होंने कहा कि किसी और की जमीन छीनना ‘धर्म’ नहीं है। यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब वक्फ संपत्ति को लेकर विवाद जारी है।

स्वामीजी ने कहा, ‘किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सभी को लड़ना चाहिए…ऐसा कहा जाता है कि वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर दावा कर सकता है। यह बहुत बड़ा अन्याय है…किसी और की जमीन छीनना धर्म नहीं है…इसलिए सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ना चाहिए कि किसानों की जमीन उनके पास ही रहे।’

बेंगलुरु में भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित विरोध सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘किसान अन्नदाता हैं इसलिए उन्हें बचाया जाना चाहिए और उन्हें बढ़ावा दिया जाना चाहिए, तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी उनकी जमीन व संपत्ति न छीने।’

स्वामीजी ने दावा किया, ‘हर किसी को सुनिश्चित करना चाहिए कि वक्फ बोर्ड न हो… क्योंकि नेता वोटों के लिए चीजें करते हैं। एक ऐसा कानून लाया जाना चाहिए जिसमें मुस्लिम समुदाय के पास वोट देने का अधिकार न हो… ऐसा निश्चित रूप से किया जाना चाहिए। पाकिस्तान में, उन्होंने ऐसा किया है, वहां दूसरों के पास वोट करने का अधिकार नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘इसी तरह, भारत में भी, अगर हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें (मुसलमानों को) वोट देने का अधिकार नहीं है, तो वे अपने आप में (सीमित) रहेंगे और हर कोई शांति से रह सकता है।’

कर्नाटक के कुछ हिस्सों में किसानों और अन्य लोगों के एक वर्ग ने यह आरोप लगाया है कि उनकी जमीनों को वक्फ संपत्ति के रूप में चिह्नित किया गया है, जिसका विभिन्न किसान समूहों, संगठनों और विपक्षी भाजपा द्वारा विरोध किया गया है।

The post Muslims in India: महंत ने की मांग – ऐसा कानून लाओ जिसमें मुसलमानों को वोट देने का अधिकार न हो… appeared first on .

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

मोदी से मुलाकात करेंगे ट्रंप, वाशिंगटन में अगले महीने होगी बैठक

News Desk News Desk January 23, 2025
हिजबुल्लाह ने छेड़ा…….तब लेबनान को दूसरा गाजा बना देगा इजराइल
हम अफगानिस्तान नहीं बन रहे, हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत को ही सिखाने लगे बांग्लादेश के अंतरिम चीफ मोहम्मद यूनुस…
जानलेवा हमले के बाद क़ी फोटो के कारण बने ट्रंप राष्ट्रपति?
तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025: राजभवन में आज से सजा फूलों का संसार, राज्यपाल ने किया तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?