By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ईरान की खुली धमकी के बाद नेतन्याहू का सुरक्षा घेरा मजबूत
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > ईरान की खुली धमकी के बाद नेतन्याहू का सुरक्षा घेरा मजबूत
World News

ईरान की खुली धमकी के बाद नेतन्याहू का सुरक्षा घेरा मजबूत

News Desk
Last updated: October 29, 2024 9:30 am
News Desk Published October 29, 2024
Share
SHARE

येरुशलम । इजरायल के 1 अक्टूबर को किए गए हवाई हमले का बदला लेने की ईरान द्वारा कसम खाने के बाद नेतन्याहू का सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया है। ईरान की खुली धमकी के बाद इजरायल सतर्क है। सैन्य और गोला-बारूद के मामले में इजरायल भले ही ईरान से आगे हो, लेकिन ईरान कब और कहां हमला करेगा, इसे लेकर इजरायल में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, खासकर बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर। क्योंकि हाल ही में नेतन्याहू के घर पर ड्रोन अटैक हुआ था। हमले में नेतन्याहू के बेडरूम को निशाना बनाया गया था। ऐसे में इजरायल ने नेतन्याहू की सुरक्षा को लेकर खास कदम उठाए हैं। इजरायली सूत्रों ने बताया कि ईरान कब, कहां और कैसे हमला करेगा, इसे लेकर शीर्ष स्तर पर चिंता बनी हुई है। इसलिए नेतन्याहू और इजरायली मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर खास कदम उठाए गए हैं। मंत्रिस्तरीय सलाहकारों को कैबिनेट बैठक में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह कदम आज से अगले आदेश तक प्रभावी होगा। रिपोर्ट में इसके पीछे सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया गया है। सोमवार को ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाघेई ने कहा कि तेहरान, ईरान में सैन्य ठिकानों पर सप्ताहांत में इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेगा। बाघेई ने कहा, ईरान जायोनी शासन को एक निश्चित और प्रभावी जवाब देने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेगा। बाघेई ने इस बारे में नहीं बताया कि हमला कैसे, कब और कहां किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक का स्थान बदला, कहां होगी खुलास नहीं
मंत्रियों को सोमवार सुबह एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें बताया गया कि कैबिनेट बैठक का स्थान बदल दिया गया है और नए स्थल पर सिर्फ मंत्रियों को आने की अनुमति होगी, न कि उनके सलाहकारों को। संदेश में कैबिनेट मीटिंग कहां होगी, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि मीटिंग से थोड़ा पहले ही स्थान कंफर्म किया जाएगा। हालांकि, यह साफ किया गया कि मीटिंग अंडरग्राउंड बंकरों में आयोजित नहीं होगी। यह वह अंडरग्राउंड बंकर है, जहां कुछ दिन पहले ईरानी हमले के डर से नेतन्याहू और उनकी कैबिनेट ने शरण ली थी। इसके अलावा मीटिंग में आने वाले मंत्रियों की चेकिंग की जाएगी। उन्हें अपने साथ हथियार रखने की अनुमति नहीं है। वाईनेट का कहना है कि सुरक्षा खतरों के बावजूद यह बैठक यरूशलम के बाहर नवनिर्मित भूमिगत बंकर में नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि यरूशलम में प्रधानमंत्री कार्यालय या तेल अवीव में आईडीएफ मुख्यालय में कैबिनेट बैठक आयोजित न करने का निर्णय कथित तौर पर इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निजी आवास पर हिजबुल्लाह के ड्रोन हमले के बाद लिया गया है।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश का अलर्ट

News Desk News Desk December 9, 2024
मछली के जाल में फंसा 28 किलो का कछुआ,वन विभाग को सौंपा
अगर BJP चुनाव जीतती है तो दिल्ली जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्त: गडकरी
तमिलनाडु के त्रिची जिले में रॉकेट लॉचर मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी 
कड़ाके की ठंड का कहर, दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, 4 राज्यों में कोल्ड वेव का खतरा

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?