By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तर कोरिया विभिन्न देशों को जोड़ने वाली सड़कों को उड़ाने की कर रहा कोशिश! 
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > उत्तर कोरिया विभिन्न देशों को जोड़ने वाली सड़कों को उड़ाने की कर रहा कोशिश! 
World News

उत्तर कोरिया विभिन्न देशों को जोड़ने वाली सड़कों को उड़ाने की कर रहा कोशिश! 

News Desk
Last updated: October 15, 2024 10:07 am
News Desk Published October 15, 2024
Share
SHARE

सियोल। दक्षिण कोरिया की सेना का दावा है कि कुछ दिनों पहले प्योंगयांग ने सभी अंतर-कोरियाई सड़कों और रेलमार्गों को काटने की कसम खाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए) ने उन उपायों पर बात की थी जो उत्तर कोरिया को दक्षिण कोरिया से पूरी तरह से अलग कर देगा और कहा था कि उसने दक्षिण में अमेरिकी सेना को टेलीफोन संदेश भेजा है जिसमें किलेबंदी परियोजना पर किसी भी गलत फैसले और आकस्मिक संघर्ष को रोकने की बात कही है।
संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि 9 अक्टूबर को केपीए द्वारा की गई घोषणा के बाद, उत्तर कोरियाई सेना ऐसी गतिविधियां कर रही है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे ग्योंगगुई और डोंगहे लाइनों के साथ सड़कों पर विस्फोटों से जुड़ी हैं। जेसीएस प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने पाया कि उत्तर कोरिया विस्फोटों की तैयारी के लिए सड़कों पर कवर लगा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया अंतर-कोरियाई सड़कों पर विस्फोट कर सकता है या अन्य उकसाने वाली गतिविधियों को बढ़ावा भी दे सकता है। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर कोरिया उकसावे की कार्रवाई करता है, तो हम आत्मरक्षा के अधिकार के लिए जवाबी कार्रवाई करेंगे।
जेसीएस ने कहा कि वह बॉर्डर पर हो रही ऐसी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा है और सैनिकों और दक्षिण कोरियाई लोगों के लिए सुरक्षा उपाय तलाश रहा है। दोनों देश ग्योंगुई लाइन के जरिए सड़कों और रेलमार्गों से जुड़े हुए हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब उत्तर कोरिया अंतर-कोरियाई तनाव को बढ़ा रहा है और एकीकरण के निशान मिटा रहा है, क्योंकि उसके नेता किम जोंग-उन ने पिछले साल कोरिया को दो शत्रुतापूर्ण राज्य के रूप में परिभाषित किया था और इसे देखते हुए ही इंटर कोरियन एक्सचेंज और सहयोग के प्रतीक के रूप में देखे जाने वाले मार्गों को खत्म करने के लिए कदम उठाए। 
उत्तर कोरिया ने स्ट्रीट लैंप हटा दिए हैं और ग्योंगगुई और डोंगहे सड़कों के किनारे खदान खोद दी हैं साथ ही संदिग्ध एंटी-टैंक बैरियर बनाने और दोनों कोरिया को अलग करने वाले डिमिलिटराइज्ड ज़ोन के उत्तर की ओर कंटीले तारों को लगाकर सैनिक तैनात कर दिए हैं। उत्तर कोरिया ने दावा किया था कि दक्षिण ने इस महीने तीन बार प्योंगयांग के ऊपर मानव रहित ड्रोन भेजे हैं। उत्तर कोरियाई तानाशाह की बहन किम यो-जोंग ने चेतावनी दी थी कि अगर अगले दिन दक्षिण कोरियाई ड्रोन फिर से उड़ाए गए तो इसके भयानक परिणाम होंगे। 
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने रणनीतिक मुद्दों का हवाला देते हुए इस दावे की पुष्टि करने से इनकार कर दिया और चेतावनी दी कि यदि उत्तर कोरिया दक्षिण कोरियाई लोगों को नुकसान पहुंचाता है तो वह अपने शासन का अंत देखेगा। सेना उकसावे के खिलाफ पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि उत्तर कोरिया की सेना ने पिछली रात सीमा पर तोपखाने इकाइयों को गोलीबारी के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का आदेश दिया था। 

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

Khabar 360 India Khabar 360 India March 31, 2026
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का संसद में जोरदार हमला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मचा बवाल, विधायकों ने खोला मोर्चा
हां, मैं भी पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल थी…, हत्यारिन सोनम रघुवंशी ने कबूला अपना जुर्म

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?