By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: IDF के हाथों एक बार फिर 3 इजरायलियों की हत्या, महीनों बाद सामने आया सच…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > IDF के हाथों एक बार फिर 3 इजरायलियों की हत्या, महीनों बाद सामने आया सच…
World News

IDF के हाथों एक बार फिर 3 इजरायलियों की हत्या, महीनों बाद सामने आया सच…

News Desk
Last updated: September 16, 2024 11:31 am
News Desk Published September 16, 2024
Share
SHARE

हमास के खिलाफ भीषण लड़ाई में इजरायली सेना पर निर्दोषों के कत्ल के भी आरोप लग रहे हैं।

आतंकियो के ठिकानों पर हवाई हमलों के दौरान कई बार इजरायली सेना (आईडीए) ने महिलाओं-बच्चों को भी मौत की नींद सुला दिया।

गाजा में इजरायली हमलों से मरने वालों की संख्या 44 हजार के आसपास है। हालांकि मौत के इन आंकड़ों में बेकसूरों और आतंकियों की अलग गणना नहीं हो पाई है।

हमास पर हमले के दौरान इजरायली सेना के हाथों न सिर्फ गाजावासी बल्कि इजरायली बंधक भी मारे जा रहे हैं। रिपोर्ट है कि तीन इजरायली बंधकों के महीनों पहले बरामद शवों पर खुलासा हुआ है कि इजरायली सेना द्वारा गलती से इनकी हत्या कर दी गई।

इजरायल रक्षा बलों ने रविवार को कहा कि जांच में पाया गया है कि हमास द्वारा पिछले साल सात अक्टूबर को बंधक बनाए गए सार्जेंट रॉन शेरमेन, कॉर्पोरल निक बेज़र और आम नागरिक एलिया टोलेडानो की मौत गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमले से हुई थी। हालांकि मौत के सही कारण को अभी भी अज्ञात रखा गया है। हत्या नौ महीने पहले हुई थी।

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, पिछले साल 10 नवंबर को आईडीएफ ने उस स्थान के पास हवाई हमला किया जहां बाद में शव पाए गए थे।

हमले में हमास के उत्तरी गाजा ब्रिगेड के कमांडर अहमद घंडौर को निशाना बनाया गया था। अहमद जबालिया में एक सुरंग में छिपा हुआ था। आईडीएफ ने कहा, “जांच से पता चलता है कि हमले में हमास कमांडर के अलावा तीन बंधकों की भी मौत हो गई।”

खुद के बचाव में क्या बोली आईडीफ

यह पहली बार नहीं है। महीनों पहले भी इजरायली सेना के हाथों उसके पांच बंधकों की मौत हो गई थी। इजरायली सेना ने बंधकों को गलती से हमास आतंकी समझ लिया था। बाद में जांच के बाद सेना ने दावा किया कि हमास द्वारा बंधकों को आतंकी के रूप में पेश किया गया।

वे हाथ हिलाकर इशारा कर रहे थे और हमारे सैनिकों को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। इस घटना के बाद इजरायली सेना निशाने पर आई थी। तीन बंधकों की मौत पर सेना का कहना है कि हालांकि हमला इजरायली सेना द्वारा जरूर किया गया लेकिन, संभव यह भी है कि हमले के बाद सुरंग में कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस लीक होने के बाद बंधकों की दम घुटने से मौत हुई। बंधकों के परिवारों ने भी कहा है कि सेना द्वारा उन्हें यही जानकारी दी गई है।

आईडीएफ की जांच के अनुसार, तीनों को एक सुरंग परिसर में रखा गया था, जहां अहमद भी छिपा हुआ था। हालांकि, जब हमला किया गया, तो सेना को इस क्षेत्र में बंधकों के होने की कोई जानकारी नहीं थी।

आईडीएफ जांच में पाया गया कि उस समय, उसके पास एक अन्य स्थान के बारे में जानकारी थी, जहां उसे लगा कि बंधकों को रखा गया है।

इसलिए सुरंग पर इजरायली सेना ने हवाई हमला किया। आईडीएफ ने यह भी कहा कि वह उन क्षेत्रों में हमला नहीं करता जहां उसे बंधकों की उपस्थिति की जानकारी होती है, लेकिन कुछ मामलों में खुफिया जानकारी के अभाव के कारण इजरायली हमलों में बंधकों को नुकसान पहुंच रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल 14 दिसंबर को शेरमन, बेइज़र और टोलेडानो के शव सैनिकों को जबालिया में सुरंग नेटवर्क में मिले और उन्हें दफनाने के लिए वापस इजरायल लाया गया।

तीनों के बरामद होने के एक सप्ताह बाद जारी किए गए हमास के प्रचार वीडियो में उनके शव दिखाए गए थे और दावा किया गया था कि वे हवाई हमले में मारे गए।

The post IDF के हाथों एक बार फिर 3 इजरायलियों की हत्या, महीनों बाद सामने आया सच… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

ब्राजील में बड़ा हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन हवा में क्रैश; सभी यात्रियों की मौत…

News Desk News Desk August 10, 2024
न्यूयॉर्क टाइम्स ने बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा को बताया ‘बदला’, आलोचना के बाद बदली हेडलाइन…
हसन नसरल्लाह का शव मलबे से बरामद, शरीर पर घाव का निशान नहीं, कैसे हुई मौत?…
BJP को मिला एकनाथ शिंदे का तोड़! गणेश नायक की एंट्री से महाराष्ट्र की सियासत में मचा हलचल
Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के बीच बर्फबारी की चेतावनी, सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग को दिए निर्देश…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?