By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पाकिस्तान में सेना के विरोध में उतरी जनता, फेल हो गया चीन को खुश करने वाला अभियान…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > पाकिस्तान में सेना के विरोध में उतरी जनता, फेल हो गया चीन को खुश करने वाला अभियान…
World News

पाकिस्तान में सेना के विरोध में उतरी जनता, फेल हो गया चीन को खुश करने वाला अभियान…

News Desk
Last updated: July 23, 2024 10:26 am
News Desk Published July 23, 2024
Share
SHARE

पाकिस्तान की सेना ने आरोप लगाया है कि कई सारे अवैध राजनीतिक माफिया आतंकियों के खिलाफ अभियान को नाकाम करने पर तुले हुए हैं।

सेना ने कहा कि देश में बढ़ते आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘अज्म-ए-इस्तेहकाम’ को राजनेता आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं।

इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (ISPR) डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने रावलपिंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि बड़े स्तर पर अवैध राजनीतिक माफिया जन्म ले चुके हैं और वे अपने निहित स्वार्थों के चलते अभियान को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते।

बता दें कि सेना ने इमरान खान के समर्थकों की ओर इशारा करते हुए ये  आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान में चीन को खुश करने के लिए चलाए गए इस अभियान का विरोध आवाम कर रही है। इसको लेकर सेना परेशान है।

शरीफ ने कहा, अज्म-ए-इस्तेकाम केवल एक सैन्य अभियान नहीं है बल्कि यह एक आतंक विरोधी अभियान है जिसे नेशनल ऐक्शन प्लान का नया रूप कहा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंकवाद को खत्म करना है जिससे की देश के सामाजिक और आर्थिक हालात में सुधार आए।

DG ISPR ने कहा कि बहुत ही मजबूत राजनीतिक लॉबी इस अभियान के खिलाफ खड़ी हो गई है और वह इसे बर्बाद कर देना चाहती है। वह नहीं चाहती कि नेशनल ऐक्शन प्लान सफल हो। 

उन्होंने कहा कि इस प्लान को बर्बाद करने में काफी पैसा भी खर्च किया जा रहा है। शरीफ ने कहा, सबसे पहले तो इस राजनीतिक माफिया ने ऑपरेशन के बारे में झूठ फैलाकर इसे विवादित बनाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि नेशनल ऐक्शन प्लान के तहत धार्मिक संगठनों का रजिस्ट्रेशन होना है। अब तक 32 हजार संगठनों में से केवल 16 हजार का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उन्होंने कहा, क्या इसके लिए सेना जिम्मेदार है। 

डीजी आईएसपीआर ने कहा कि दे में अवैध अर्थव्यवस्था चल रही है जिसके द्वारा आतंकवाद और आपराधिक तंत्र को फंडिंग मिलती है।

इसका समाधान केवल नेशनल ऐक्शन प्लान को ठीक से लागू करना है। बता दें कि पाकिस्तान की राजनीति में सेना का इस तरह से खुलकर बोलना एक बड़ा मुद्दा हो सकता है। पहले भी पाकिस्तान की राजनीति में सेना का दखल रहा है और इसके चलते सरकारें विवाद में भी रही हैं। 

पाकिस्तान में पहले भी आतंकवाद के खिलाफ ‘जर्ब-ए-अज्ब’ और रद्द-उल-फसाद जैसे अभियान चलाए गए हैं। इससके चलते कई बार विस्थापन भी बड़े स्तर पर हुआ था।

विस्थापन को लेकर जब सेना से सवाल किया गया तो डीजी आईएसपीआर ने कहा, यह केवल सैन्य अभियान नहीं है बल्कि आर्थिक विकास और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य चलाया गया आतंकरोदी ऑपरेशन है।

बता दें कि पाकिस्तान ने यह अभियान चीन नागरिकों पर हमलों के बाद उसे खुश करने के लिए चलाया था। इसके अलावा वह आर्थिक मदद लेने के लिए यह दिखाना चाहता है कि आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 

The post पाकिस्तान में सेना के विरोध में उतरी जनता, फेल हो गया चीन को खुश करने वाला अभियान… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: छोटी-छोटी चीजों से बड़ा संदेश… सीएम धामी ने पीएम मोदी को भेंट की ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की प्रतिकृति, स्थानीयों ने जताई खुशी…

News Desk News Desk November 13, 2025
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को कोर्ट का समन, 11 मार्च को पेश होने का आदेश
चीन जाने के फैसले पर ओली घिरे
बांग्लादेश में चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, विजय दिवस पर मोहम्मद यूनुस ने बताया आगे का प्लान
a16z generative ai

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?