By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: अपने क्षेत्र और ब्लॉक के विकास के लिए समर्पित लोगों ने देहरादून में थौलधार विकास समिति देहरादून के नाम से एक सामाजिक संगठन बनाने निर्णय लिया!
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > अपने क्षेत्र और ब्लॉक के विकास के लिए समर्पित लोगों ने देहरादून में थौलधार विकास समिति देहरादून के नाम से एक सामाजिक संगठन बनाने निर्णय लिया!
Uttarakhand

अपने क्षेत्र और ब्लॉक के विकास के लिए समर्पित लोगों ने देहरादून में थौलधार विकास समिति देहरादून के नाम से एक सामाजिक संगठन बनाने निर्णय लिया!

थौलधार ब्लॉक को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक सामाजिक संगठन के गठन पर चर्चा हुई

Khabar 360 India
Last updated: July 14, 2024 12:51 pm
Khabar 360 India Published July 14, 2024
Share
SHARE

देहरादून , 14 जुलाई 2024!
देहरादून में आज रविवार को थौलधार ब्लॉक के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, क्योंकि विकास के मामले में । लेफ्टिनेंट जनरल एमसी बधानी की अध्यक्षता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री जोत सिंह बिष्ट के अगुवाई में, क्षेत्र के 400 से अधिक व्यक्तियों जो देहरादून के रहते हैं की भागीदारी से इस संगठन की रूपरेखा तैयार की गई।

यह एक गैर-राजनीतिक संगठन होगा, जो देहरादून में थौलधार के प्रवासियों को एक साथ लाने और अलग अलग संचार माध्यमों से आपसी संवाद करते हुए एक जागरूक और उदेशयपरक संगठन की भूमिका अदा करेगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य थौलधार ब्लॉक के निवासियों के बीच एकता और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने के साथ सामूहिक प्रयासों के माध्यम से क्षेत्र के सामने आने वाले मुद्दों के समाधान का प्रयास व क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में काम करना है। चर्चा के दौरान, पट्टी गुसाईं, पट्टी नगुन, पट्टी उदयपुर और पट्टी जुवा के विभिन्न गांवों के निवासियों ने अपने विचार साझा किए और इस उद्देश्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर पुरोहितों के स्वस्ति वाचन किया गया। उसके बाद उत्तराखंड के पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर में शहीद हुए पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस सामाजिक संगठन का गठन थौलधार ब्लॉक के विकास में एक नया अध्याय दर्शाता है। आपसी एकता और सामुदायिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देकर, संगठन का उद्देश्य एक अधिक जीवंत और सशक्त थौलधार का निर्माण है। सभी निवासियों के समर्थन और भागीदारी के साथ, संगठन ब्लॉक पर सकारात्मक प्रभाव डालने और इसके दीर्घकालिक विकास और समृद्धि में योगदान देने के लिए कार्य करेगा।

वक्ताओं ने कहा कि दुनिया की महान नदी भागीरथी के किनारे और प्रसिद्ध देवी सुरकंडा देवी मंदिर के नीचे स्थित, थौलधार ब्लॉक हम सभी के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। यह वह जगह है जहाँ हम पैदा हुए, बड़े हुए, जहाँ हमने उन मूल्यों को सीखा जो हमें जीवन में हमारा मार्गदर्शन करता है, और जहाँ हमने ऐसी यादें बनाईं जिन्हें हम हमेशा संजो कर रखेंगे। हमारे गाँव और ब्लॉक से हमें अलग करने वाली दूरी के बावजूद, हम जुड़े रहने और इसके विकास में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अधिकांश वक्ताओं का कहना था कि हम बुनियादी ढांचे में सुधार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और अपने स्थानीय लोगों के आर्थिक विकास, केंद्रीय ओबीसी, का समर्थन करने के तरीकों पर चर्चा करते रहेंगे। तथा इन समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।

पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, लेफ्टिनेंट जनरल एमसी बधानी, वरिष्ठ नेता मूर्ति सिंह नेगी, पूर्व जेष्ठ प्रमुख राय चन्द रमोला, पूर्व शिक्षाविद परिपूर्णा नंद पैन्यूली, मस्तु दास, राजेन्द्र बिष्ट, सुरेंद्र भण्डारी, शीशपाल गुसाईं, सोहन लाल खंडूड़ी, दीपक खंडूड़ी, कुलदीप बिष्ट, विजेंदर कुमार, बेलसिंह महर, शूरवीर पंवार, भुवनेश्वर बधानी, उपेंद्र सिंह रावत, मनोहर लाल सकलानी, सीमा राणा, पूनम सकलानी, संबोधित किया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन राम लाल खण्डूड़ी व हिम्मत सिंह बिष्ट ने किया।

इस मौके पर संगठन के सदस्य बनाने का अभियान भी चलाया गया जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और 30 से अधिक लोगों ने ₹2100 देकर आजीवन सदस्य तथा 150 से अधिक लोगों ने ₹200 शुल्क देकर साधारण सदस्यता हासिल की। थौलधार के लोगों की यह बैठक भविष्य में थौलधार के विकास में एक नई इबारत लिखने का काम करेगी।

You Might Also Like

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

TAGGED:थौलधारपट्टी उदयपुरपट्टी गुसाईंपट्टी जुवापट्टी नगुनब्लॉकविकास समितिसंगठन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: 21 साल की प्रियंका नेगी बनी ग्राम प्रधान: CM धामी ने दी बधाई, देहरादून आने का दिया निमंत्रण….

News Desk News Desk August 1, 2025
कांग्रेस के एक और मुख्यमंत्री पर लटकी अदालती तलवार, नोट फॉर वोट केस में कोर्ट ने किया तलब…
 रूस और यूक्रेन युद्ध में दोनों को टैंकों को नुकसान 
संस्कृत को जनभाषा बनाने की दिशा में बड़ा कदम: उत्तराखण्ड सचिवालय में संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ शुभारंभ, सीएम धामी बोले- 13 जनपदों में 13 संस्कृत ग्राम विकसित किये जा रहे…..
कोयंबटूर में एलपीजी टैंकर पलटने से मचा हड़कंप, 500 मीटर दायरे में सभी स्कूल बंद

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?