By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: आसमान में गश्त लगा रहे थे फिलीपीन के विमान, तभी आ गए चीनी फायटर जेट; चारों-ओर से घेरा…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > आसमान में गश्त लगा रहे थे फिलीपीन के विमान, तभी आ गए चीनी फायटर जेट; चारों-ओर से घेरा…
World News

आसमान में गश्त लगा रहे थे फिलीपीन के विमान, तभी आ गए चीनी फायटर जेट; चारों-ओर से घेरा…

News Desk
Last updated: August 11, 2024 11:50 am
News Desk Published August 11, 2024
Share
SHARE

फिलीपीन के सेना प्रमुख ने शनिवार को कहा कि दक्षिण चीन सागर के ऊपर गश्त कर रहे वायुसेना के एक विमान के मार्ग में चीनी वायुसेना के दो विमानों ने खतरनाक पैंतरेबाजी की जो एक भड़काऊ कृत्य है।

उन्होंने कहा कि स्कारबॉरो शोआल क्षेत्र के ऊपर यह घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई। सेना प्रमुख जनरल रोमियो ब्रॉनर ने कहा कि घटना के बाद फिलीपीन की वायुसेना का ‘एनसी-212’ आई हल्का परिवहन विमान क्लार्क एयर बेस पर सुरक्षित लौट आया था तथा उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित थे। उन्होंने घटना के बारे में और अधिक विवरण नहीं दिया।

फिलीपीन के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि चीनी जेट विमान फिलीपीन के विमान के “बहुत करीब” आ गए थे तथा उन्होंने “हमारे पायलटों की जान को वास्तव में खतरे में डाल दिया।”

एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि चीनी लड़ाकू विमानों से कम से कम आठ ‘फ्लेयर’ छोड़े गए। दोनों अधिकारियों ने घटना की संवेदनशीलता के कारण अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

फ्लेयर आमतौर पर जेट विमानों द्वारा मिसाइल हमले से बचने के लिए छोड़े जाते हैं। ये ऐसे पदार्थों के बने होते हैं, जो छोड़े जाने के बाद हवा के संपर्क में आते ही जल उठते हैं।

चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ‘साउदर्न थियेटर कमान’ ने शनिवार को एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को फिलीपिन की वायुसेना का विमान हुआनग्यान द्वीप के ऊपर वायुक्षेत्र में ‘अवैध रूप से’ आ गया था और उसने उसकी प्रशिक्षण गतिविधियों में बाधा डाली।

चीन स्कारबॉरो शोआल को हुआनग्यान कहता है और उसे वह अपना क्षेत्र बताता है। उसने कहा कि कमान ने फिलीपीन वायुसेना के विमान की पहचान करने, उसका पता लगाने एवं उसे खदेड़ने के लिए जेट विमान एवं जहाज भेजे। उसमें कहा गया है कि चीन अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता एवं सुरक्षा की रक्षा के लिए हाईअलर्ट और तैयार रहता है।

ब्रॉनर ने एक बयान में कहा कि ‘‘इस घटना से फिलीपीन की वायुसेना के विमान और उसके चालक दल के लिए खतरा पैदा हो गया। फिलीपीन की संप्रभुता और अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हवाई क्षेत्र में वैध उड़ान संचालन में हस्तक्षेप हुआ और विमानन सुरक्षा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कानून तथा नियमों का उल्लंघन हुआ।’’

उन्होंने कहा कि इस घटना की सूचना विदेश विभाग को दे दी गई है, जिसने विवादित जल क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामक कार्रवाइयों के खिलाफ कई राजनयिक विरोध दर्ज कराए हैं। ब्रॉनर ने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’’

The post आसमान में गश्त लगा रहे थे फिलीपीन के विमान, तभी आ गए चीनी फायटर जेट; चारों-ओर से घेरा… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

तख्तापलट के बाद नया अध्याय, श्रीलंका में चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत

News Desk News Desk September 21, 2024
धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर
PayPal funktioniert nicht had Casino cleopatra jewels been klappen?
Uttarakhand News: ‘शौर्य महोत्सव को मिलेगा राजकीय दर्जा’ — सीएम धामी का बड़ा ऐलान, कहा- ऑपरेशन ब्लू स्टार में शहीद भवानी दत्त जोशी ने दिया था बलिदान…
Las otras causas judiciales que registra Pedro Pool: desde agresiones, robo de agua y amenazas Nacional

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?