By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पीएम ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना, एक तिहाई सांसद कर रहे नेतृत्व परिवर्तन की मांग
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > पीएम ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना, एक तिहाई सांसद कर रहे नेतृत्व परिवर्तन की मांग
World News

पीएम ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना, एक तिहाई सांसद कर रहे नेतृत्व परिवर्तन की मांग

News Desk
Last updated: December 21, 2024 1:43 pm
News Desk Published December 21, 2024
Share
SHARE

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले से ही उनकी अपनी ही सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के करीब एक तिहाई सांसद नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। अब उनकी सहयोगी पार्टी ने भी पल्ला झाड़ लिया है। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के प्रमुख जगमीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले वर्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

संसद के निचले सदन में एनडीपी के 25 सदस्य हैं। 338 सदस्यीय में लिबरल पार्टी के 153 सदस्य हैं। जगमीत की पार्टी ने सदन में हाल में कई बार विश्वास मत परीक्षणों में अल्पमत लिबरल पार्टी का समर्थन किया है। जगमीत सिंह ने एक खुले पत्र में इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल अल्पमत वाली लिबरल सरकार के खिलाफ मतदान करते हैं तो ट्रूडो सत्ता खो देंगे और चुनाव कराए जाएंगे।

संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामंस में इस समय शीतकालीन अवकाश है और 27 जनवरी से इसका सत्र आरंभ होगा। इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सकता है। इस बीच, ट्रूडो ने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव किया है। उन्होंने आठ नए मंत्रियों को शामिल किया और चार के कामकाज में बदलाव किया है।

बता दें कि हाल ही में उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ट्रूडो के इस्तीफे की मांग तेज होने लगी है। हाउस आफ कामंस में सत्तारूढ़ दल के 153 सदस्यों में से उनके पद से हटने की मांग करने वाले सांसदों की संख्या बढ़कर लगभग 60 हो गई है।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि कनाडा ने अपने गंभीर आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दिया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लिखित जवाब में कहा, इस तरह के नैरेटिव द्विपक्षीय रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकते हैं। सरकार अमेरिका और कनाडा में भारतीय नागरिकों पर लगे आरोपों से अवगत है।

अमेरिका के साथ चल रहे सहयोग के हिस्से के रूप में अपराधियों, आतंकियों और अन्य लोगों के बीच साठगांठ से संबंधित अमेरिकी पक्ष द्वारा साझा की गई कुछ जानकारी जो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी प्रभाव डालती है की उच्च-स्तरीय जांच की जा रही है। जहां तक कनाडा का सवाल है, उसने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दिया है।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
NationalUttarakhand

केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से श्रद्धालुओं की मदद करने हेतु चलाया “ऑपरेशन मुस्कान”

Khabar 360 India Khabar 360 India June 3, 2024
उत्तराखण्ड में सेब उत्पादकों को सीएम धामी का समर्थन, बेहतर पैकेजिंग हेतु यूनिवर्सल कार्टन का वितरण शुरू…
चारधाम यात्रा: यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, गढ़वाल आयुक्त ने लिया ऐसा फैसला कि खुशी से झूम उठेंगे आप…
Uttarakhand News: ग्रामीण आजीविका और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने किए महत्वपूर्ण समझौते, सीएम धामी की उपस्थिति में हुआ हस्ताक्षर….
सना एयरपोर्ट पर बमबारी, डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस बाल-बाल बचे

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?