By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: हर पंचायत में पैक्स बनाने की योजना, सहकारी बैंक के लक्ष्य को पूरा करने की पहल
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > हर पंचायत में पैक्स बनाने की योजना, सहकारी बैंक के लक्ष्य को पूरा करने की पहल
National

हर पंचायत में पैक्स बनाने की योजना, सहकारी बैंक के लक्ष्य को पूरा करने की पहल

News Desk
Last updated: November 27, 2024 3:00 pm
News Desk Published November 27, 2024
Share
SHARE

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश की संपूर्ण तरक्की के लिए सहकारी बैंकों से आगे आने का आग्रह किया। कहा कि अभी देश के तीन सौ जिलों में सहकारी बैंक हैं। चुनाव में जाने से पहले इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि करनी है। अमित शाह मंगलवार को भारत मंडपम में राष्ट्रीय राज्य सहकारी बैंक महासंघ लिमिटेड के हीरक जयंती समारोह व ग्रामीण सहकारी बैंकों की राष्ट्रीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के सभी जिलों में सहकारी बैंकों की स्थापना तभी हो पाएगी जब दो लाख नई प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) बना ली जाएंगी। मतलब प्रत्येक पंचायत में एक पैक्स बन जाएंगी। चाहे दूध उत्पादन प्राइमरी समिति हो या मछुआरों से संबंधित समिति। गांवों की प्रकृति जैसी होगी वैसी ही समितियों का गठन कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पैक्सों को कंप्यूटराइज करने पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे निबंधन से लेकर ऑडिट तक सारे काम ऑनलाइन होने लगेंगे। पैक्स ही राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी बैंकों की आत्मा है। अगर सहकारी बैंकों को मजबूत करना है तो पैक्सों को मजबूत करना होगा। इसके लिए पैक्सों को नई तकनीक के लिए तैयार किया जा रहा है।

अमित शाह ने कहा कि सहकारी बैंकों का निरंतर आधुनिकीकरण और कार्य क्षमता का विकास हो रहा है। सहकारी व्यवस्था ने पूरे देश के किसानों और कृषि में नई जान फूंकी है। सहकारी बैंकों ने जल प्रबंधन से लेकर कृषि एवं गांवों को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। हमारा देश सहकार से समृद्धि और समृद्धि से संपूर्णता की ओर जा रहा है। अलग मंत्रालय की स्थापना का उद्देश्य भी यही है।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था को प्राप्त कर लेना है। अगले पांच वर्ष सहकारिता क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। सरकार गरीब, दलित आदिवासी और महिला का सम विकास चाहती है। सरकार ने करके दिखाया भी है। सहकारी क्षेत्र में इफको, कृभको और अमूल जैसी संस्थाओं ने बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

अमित शाह ने पैक्सों के दायित्व का भी जिक्र किया और कहा कि सहकारिता के भाव को संबल देने के लिए पैक्सों और सहकारी बैंकों को भी आगे आना चाहिए। गांव की हर समस्या पैक्स की होनी चाहिए। जिले की समस्या को-ऑपरेटिव बैंक और राज्य की हर समस्या स्टेट को-आपरेटिव बैंक की होनी चाहिए। सहकारिता को जनविश्वास भी अर्जित करनी होगी। इसके लिए पारदर्शिता जरूरी है। राज्य एवं जिला सहकारी बैंकों को भी पारदर्शी व्यवहार की शुरुआत करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होगा तो हम अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने 15 राज्यों में विभिन्न आपदा शमन और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए उक हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, समिति ने 115.67 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए एक और परियोजना को भी मंजूरी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए 139-139 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र के लिए 100 करोड़ रुपये, कर्नाटक और केरल के लिए 72-72 करोड़ रुपये, तमिलनाडु और बंगाल के लिए 50-50 करोड़ रुपये तथा आठ पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के लिए 378 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई।

केंद्रीय वित्त और कृषि मंत्री तथा नीति आयोग के उपाध्यक्ष की सदस्यता वाली समिति ने राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (एनडीएमएफ) से वित्त पोषण के लिए 15 राज्यों में भूस्खलन के जोखिम को कम करने के प्रस्ताव पर विचार किया। कहा गया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के वित्तपोषण से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए अपर्याप्त तैयारी और क्षमता निर्माण के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

कार्टून नेटवर्क की वेबसाइट हुई बंद, जानें अब कहां देख सकेंगे शोज

News Desk News Desk August 31, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास में लगा स्मार्ट मीटर: UPCL द्वारा 15.87 लाख उपभोक्ताओं के घर में लगाने है स्मार्ट मीटर, सीएम ने कहा- सभी उपभोक्ताओं के लिए होगी लाभप्रद…
कोच्चि जाने वाले विमान की तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का किया लोकार्पण…
मोदी की तरह ट्रंप ने भी अपनाया मैं भी चौकीदार वाला फार्मूला  

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?