By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: 10 दिन में सड़कें ठीक करो, वरना कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > 10 दिन में सड़कें ठीक करो, वरना कार्रवाई
Uttarakhand

10 दिन में सड़कें ठीक करो, वरना कार्रवाई

Khabar 360 India
Last updated: February 9, 2026 10:14 am
Khabar 360 India Published February 9, 2026
Share
SHARE

सड़कें नहीं सुधरीं तो होगी सख्त कार्रवाई, असुरक्षित रोड कटिंग पर प्रशासन सख्त, सभी कार्य अनुमतियां निरस्त
देहरादून।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर की जर्जर सड़कों और असुरक्षित रोड कटिंग को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधीक्षण अभियंता एनएच सहित सभी सड़क निर्माण एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि अभियंताओं की रोस्टरवार ड्यूटी लगाकर तत्काल प्रभाव से अपनी-अपनी सड़कों का सुधारीकरण एवं मरम्मतीकरण कार्य शुरू किया जाए। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 10 दिनों के भीतर शहर की सभी सड़कों को पूर्व स्थिति में लाया जाए।

विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे रोड कटिंग कार्यों के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों, संकेतक, बैरिकेडिंग और आम जनता की सुरक्षा से जुड़े उपायों का पालन नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, कार्यदायी संस्थाओं के सक्षम अधिकारी भी कार्यस्थलों पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर कार्यों की समीक्षा और सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं कर रहे हैं।
प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) द्वारा समय-समय पर किए गए निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इन पर पेनल्टी, मुकदमा दर्ज करने और अन्य दंडात्मक कार्रवाइयों के बावजूद भी विभागों द्वारा अपेक्षित सुधार नहीं किया गया, जिससे कई स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि के साथ-साथ गंभीर हादसों और आपदा की आशंका भी बनी हुई है।

जन सुरक्षा को देखते हुए सभी रोड कटिंग अनुमतियां रद्द
जनमानस की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद देहरादून में दी गई सभी रोड कटिंग कार्य अनुमतियों को निरस्त कर दिया है।
परियोजना समन्वय समिति, देहरादून के माध्यम से विभिन्न विभागों को दी गई ये अनुमतियां अब तत्काल प्रभाव से रद्द मानी जाएंगी।
इनमें उत्तराखंड जल संस्थान, यूपीसीएल (आईएसबीटी क्रॉसिंग, सहारनपुर रोड, माजरा), पेयजल संस्थान विकास एवं निर्माण निगम, यूयूएसडीए, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड सहित अन्य विभागों द्वारा मांगी गई और स्वीकृत रोड कटिंग अनुमतियां शामिल हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया है कि आगे केवल सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन, जिम्मेदार अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी और समयबद्ध सड़क बहाली की शर्तों पर ही किसी भी प्रकार की अनुमति पर विचार किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

करोड़ों की स्टांप चोरी पर बड़ी कार्रवाई, सब-रजिस्ट्रार सस्पेंड

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का देहरादून में 61वें संस्करण का भव्य कार्यक्रम

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

TAGGED:Repair the roadswithin 10 days or face action.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

नर्मदा जिले में पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया, देवमोगरा मंदिर में की पूजा

News Desk News Desk November 15, 2025
सीएम धामी की हाईलेवल बैठक: चारधाम यात्रा को लेकर सुरक्षा सख्त, यात्रा मार्ग पर ड्रोन से सख्त निगरानी रखने और मॉक ड्रिल के दिए निर्देश….
4 आतंकियों की फांसी उम्रकैद में बदली
जिलाधिकारी ने हरिद्वार के जर्जर स्कूल भवनों का किया औचक निरीक्षण, दिए मॉडल विद्यालय बनाने के निर्देश
पीएम मोदी को मॉरीशस की सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?