By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: आतंकियों के हिंदू नाम पर बवाल, वेब सीरीज IC-814 पर BJP भी भड़की; क्या है असली पहचान…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > आतंकियों के हिंदू नाम पर बवाल, वेब सीरीज IC-814 पर BJP भी भड़की; क्या है असली पहचान…
National

आतंकियों के हिंदू नाम पर बवाल, वेब सीरीज IC-814 पर BJP भी भड़की; क्या है असली पहचान…

News Desk
Last updated: September 2, 2024 11:19 am
News Desk Published September 2, 2024
Share
SHARE

साल 1999 के विमान हाइजैक की घटना पर अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाइजैक’ में आतंकवादियों के हिन्दू नामों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

Contents
क्या बोली भाजपा?क्या रखे हैं नाम?कास्टिंग डायरेक्टर ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर वेब सीरीज के बायकॉट की मांग के बाद अब इस विवाद में भारतीय जनता पार्टी की भी एंट्री हो गई है।

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने जानबूझकर आतंकवादियों की मुस्लिम पहचान हिंदू नामों से छिपाने की कोशिश की है। 

पांच आतंकवादियों ने 24 दिसंबर 1999 को काठमांडू से दिल्ली की उड़ान के दौरान आईसी 814 विमान का अपहरण कर लिया था। आतंकवादियों के नाम इब्राहिम अतहर, सनी अहमद काजी, जहूर इब्राहिम, शाहिद अख्तर और सईद शाकिर थे।

क्या बोली भाजपा?

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमिल मालवीय ने कहा, ‘IC-814 के हाइजैकर्स दुर्दांत आतंकवादी थे, जिन्होंने उनकी मुस्लिम पहचान छिपाने के लिए अलग नाम रखे।

फिल्ममेकर अनुभवन सिन्हा ने गैर-मुस्लिम नामों को आगे बढ़ाते हुए उनकी आपराधिक मंशा को वैध कर दिया। इसका नतीजा क्या होगा? दशकों बाद लोगों को लगेगा कि हिंदुओं ने IC-814 हाइजैक की थी।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘पाकिस्तानी आतंकवादियों के अपराधों को छिपाने का लेफ्ट का एजेंडा पूरा हो गया है। इस सिनेमा की ताकत है, जिसका 70 के दशक से वामपंथी इस्तेमाल कर रहे हैं।

शायद इससे भी पहले से। यह सिर्फ भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाएगा या कमजोर करेगा, बल्कि दोष को उन लोगों से दूर कर देगा, जो इस रक्तपात के लिए जिम्मेदार हैं।’

Kandahar flight hijackers' original names:

* Ibrahim Athar
* Shahid Akhtar
* Sunny Ahmed
* Zahoor Mistry
* Shakir

Anubhav Sinha hijacker web series IC 814 depicted as:
* Bhola
* Shankar

This is how whitewashing done cinematically pic.twitter.com/8WPzJqExNO

— Rishi Bagree (@rishibagree) August 31, 2024

क्या रखे हैं नाम?

इस सीरीज में आतंकवादियों के नाम भोला, शंकर, डॉक्टर, बर्गर और चीफ रखे गए हैं। सीरीज में दिखाया गया है कि आतंकवादियों के कोडनैम थे।

हालांकि, हाइजैक करने वाले आतंकवादी पाकिस्तान से थे। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिया मिर्जा, अरविंद स्वामी, विजय वर्मा, पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, हाइजैक करने वाले आतंकवादियों के नाम बहवलपुर का इब्राहिम अतहर, कराची के शाहिद अख्तर सईद, कराची के सनी अहमद काजमी, कराची के मिस्त्री जहूर इब्राहिम और सुकूर सिटी के शाकिर थे।

विदेश मंत्रालय ने बताया है, ‘…इन हाईजैकर्स को चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर नाम से जाना जाता है, जिसकी मदद से ये हाइजैकर्स एक-दूसरे को संबोधित कर रहे थे।’

कास्टिंग डायरेक्टर ने दी सफाई

कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने रविवार को दावा किया कि अपराधियों ने एक-दूसरे के लिए नकली नामों का इस्तेमाल किया था और शो के लिए रिसर्च की गई थी। उन्होंने कहा, ‘मैं अपहर्ताओं के नामों के बारे में बहुत सारे ट्वीट पढ़ रहा हूं। हमने उचित शोध किया।

वे एक-दूसरे को उन नामों (उपनाम या नकली नाम) से पुकारते थे। आप उन्हें जो भी नाम देना चाहें।’ फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है।

The post आतंकियों के हिंदू नाम पर बवाल, वेब सीरीज IC-814 पर BJP भी भड़की; क्या है असली पहचान… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: सेवामुक्त अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण, धामी सरकार ने जारी की नियमावली-2025

News Desk News Desk September 2, 2025
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा – भगवान महावीर का जीवन हमें आत्म संयम का संदेश देता है…
World Environment Day : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीता अशोक का पौधारोपण किया….
9 लोगों की रहस्यमी तरीके से मौत, सभी मृतकों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए 
पाकिस्तानी सेना भी देख रही कारगिल विजय दिवस समारोह, भारत ने ही दिया है मौका…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?